हिंदी व भौतिकी बिषय का चयन करके एक महान वैज्ञानिक और प्रोफेसर बन सकते हैं बिषय पर शिया कालेज में व्याख्यान।
HTN Live
संवदसुत्र की रिपोर्ट
लखनऊ। आज शिया कालेज की भौतिकी विभाग, द्वारा ब्रह्मनगर, मदेयगंज में भौतिकी के लोकप्रियकरण से संबंधित एक रैली आयोजित की गई ।
स्कूल जाने वाले बच्चों के बीच भौतिकी के लोकप्रियकरण के लिए विस्तार गतिविधि भी आयोजित की गई। रैली के बाद डॉ० पी० के० सिंह का व्यख्यान हुआ। जिसमें उन्होंने रेडियो तरंगों के संचार व उनके प्रेषण तथा ग्रहण करने की तकनीक के विषय में बताया। इसके अलावा एफएम पर प्रसारित होने उच्च आवृत्ति की तरंगों को मूल तरंगों में किस प्रकार से अध्यरोपित करके भेजी जाती है जिससे वे लोगों के रिसीवर में पहुचती इस तकनीकी को विस्तृत रूप में समझाया।
जिसमें महाविद्यालय के चीफ प्रक्टर डा. भुवन भास्कर श्रीवास्तव ने तथा अन्य शिक्षकों ने विभिन्न् मोहल्लो मे जा कर नागरिकों और बच्चों को भौतिकी के विभिन्न के सिद्धांतो को सरल तथा रोचक अंदाज मे समझाया और भौतिकी विभाग के छात्रों ने नागरिकों और स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ भौतिक विज्ञान के अनुप्रयोगों के सम्बन्ध बातचीत की और उन्हें सरल और रोचक प्रयोगों का प्रदर्शन करके दैनिक जीवन में भौतिकी के महत्व से अवगत कराया।
इसमें विशेषतः स्कूली बच्चों को अवगत कराया गया था कि अपने उच्च अध्ययन में भौतिकी का चयन करके वे किस प्रकार से महान वैज्ञानिक / प्रोफेसर बन सकते हैं।
इस कार्यक्रम के अवसर पर भौतिकी विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ० अली कौसर रिज़वी, डॉ० शाद हुसैन, के० सी० दुबे, डॉ० तनवीर हसन व महाविद्यालय के छात्र उपस्थित रहे।
श्रेष्ठ कथाकार फणीश्वर नाथ रेणु की जन्म शताब्दी वर्ष
मनाया गया
उधर शिया कालेज की हिन्दी विभाग में हिंदी साहित्य के श्रेष्ठ कथाकार फणीश्वर नाथ रेणु की जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्णता एवं जयंती के अवसर पर उनके जीवन एवं रचना कर्म पर पर चर्चा हुई । इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आलोक यादव (एसिस्टेंट प्रोफेसर) ने रेणु के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्याख्यान दिया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने भी अपना मत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आर्ट फैक्लटी इंर्चज डा ०सरताज शब्बर रिजव , डा० सफी हैदर अमील ,डा० डॉ०नगीना बानो, डा० अर्चना सिंह, डा० कुवंंर जय सिंह आदि शिक्षाक छात्र उपस्थित रहे...



No comments