*शिविर कार्यलय देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिये आयोजित योग शिविर का हुआ समापन*
HTN Live
प्रत्येक श्रेणियों के लिये है योगाभ्यास अनिवार्य
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी
शिविर के अंतिम दिन लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हर कोई योग करने के लिए उत्साहित दिखाई दे रहा था। लोगों में योग के प्रति इतना जुनून था कि शिविर शुरू होने से पहले ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।
पांच दिनों तक चले इस योग शिविर में नित्य की तरह आज भी योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने योग प्राणायाम सिखाए।
योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा कि आज के भाग दौड़ की जिंदगी के साथ-साथ खान-पान के कारण लोग तरह-तरह के बिमारिओं से घिरते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि योग हमारी आयु को बढ़ाता है और साथ ही हमारे शरीर में एक ऐसी स्फूर्ति पैदा करता है कि हम इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में बिना थके,बिना रुके अपने काफी काम कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि मन की शांति के लिये योग के माध्यम से मन को पूर्ण रुप से स्वस्थ रखना और साथ ही इस समूचे प्रदूषित वातावरण में योग के माध्यम से हम अपनी दैनिक दिनचर्या को नियमित एवं सुचारु बना सकते है।
मुख्य अतिथि आई. जी. डॉ राकेश सिंह ने कर्मचारियों को स्वस्थ तन-मन का मूल मंत्र दिए उन्होंने कहा कि हमे नियमित रुप से योगाभ्यास करना चाहिए। योग से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। हम योग करके काफी हद तक बीमारियों से निजात पा सकते हैं।
विशिष्ट अतिथि एसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि योग ही एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा आप अपने सम्पूर्ण आंतरिक व बाह्य अंगो को आजीवन सक्रिय रख सकते है। योग हमारे ऋषियों मुनियो व पूर्वजो की अनन्त विरासत है।
योग शिक्षक आदर्श गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दैनिक दिनचर्या में से थोड़ा समय निकालकर योगाभ्यास प्रतिदिन करना चाहिए।इससे व्यक्ति मानसिक रोगों के साथ साथ शरीर मे होने वाले विभिन्न रोगों और दवाओं से मुक्ति पा सकता है।
योग शिक्षक आशीष गुप्ता ने कहा कि नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से पाचन संस्थान संबंधित रोगों का जड़ से निदान हो सकता है। इसके माध्यम से मनुष्य एक स्वस्थ एवं लम्बा जीवन जी सकता है। एवं साथ ही साथ इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में होने वाले तनाव से भी मुक्ति पा सकते है।
योगाभ्यास के बाद उपस्थित समस्त क्रमचारियों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण भी किया गया।
शिविर के समापन में समस्त कर्मचारियों ने मुख्य अतिथियों को औषधिये पौधे देकर सम्मानित किया।


No comments