Breaking News

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व होली त्यौहार को लेकर कोतवाली परिसर में संपन्न हुई शांति कमेटी की बैठक

HTN Live 

 

प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में संपन्न हुई शांति कमेटी की बैठक

रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी

रविवार को इटियाथोक कोतवाली परिसर में आगामी होली त्यौहार व पंचायत चुनाव के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व कस्बे के प्रबुद्ध जनों  ने हिस्सा लिया। बैठक में उपस्थितियों लोगों को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया कि आगामी होली के त्यौहार को आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय पुलिस प्रशासन का सहयोग करें यदि किसी  शरारती या उपद्रवी तत्व के द्वारा शांति व्यवस्था में खलल उत्पन्न करने का कुत्सित प्रयास किया जायेगा तो उस व्यक्ति के खिलाफ स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी फिर चाहे वह व्यक्ति कितना ही बड़ा रसूखदार व ऊंची पहुंच वाला क्यों ना हो। होली का त्यौहार खतरनाक केमिकल युक्त रंगों से ना मना कर अबीर और गुलाल से मनाये यदि  अस्वस्थ व्यक्तियों या समुदाय विशेष के लोगो द्वारा रंग व गुलाल  लगाने से मना किया जाये  तो उनके  साथ जोर जबरदस्ती ना करें। प्रभारी निरीक्षक नें बैठक में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध जनों का आभार व्यक्त करते हुए होली त्यौहार व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के  दौरान गांव में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर हल्का प्रभारी सहित स्वयं के सीयूजी नंबर पर सूचित करने की अपील की। इस अवसर पर ब्लाक क्षेत्र के ज्यादातर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान, समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय प्रबुद्ध जनों के साथ सभी हलकों के उपनिरीक्षक गण, महिला व पुरुष आरक्षीगण मौजूद रहे।

No comments