Breaking News

श्री रघुकुल महिला विद्यापीठ के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन हुआ योग शिविर का आयोजन

HTN Live  

एनएसएस के छात्राओं को सिखाया गया योगाभ्या


रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी

योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने छात्राओं को योग का महत्व बताते हुए       
  उन्होंने कहा कि योग से मनुष्य निरोगी बन सकता है क्योंकि इनके माध्यम से हम शारीरिक,मानसिक, भावात्मक स्तरों पर अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिये प्रतिदिन योग करना चाहिए। 
उन्होंने छात्राओं को आठ प्राणायाम 12 व्यायाम,सूक्ष्म क्रियाएं व कई
कठिन आसनो का अभ्यास करवाया।

योगाचार्य ने बताया कि योग साधना के माध्यम से हम अपने पूर्व जन्मों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

योग शिक्षक आदर्श गुप्ता ने बताया कि छात्र-छात्राओ के लिए योग का बहुत महत्व है। योग से छात्र छात्राओं का मानसिक तनाव कम होगा व पढ़ाई में उनका मन लगेगा। उन्होंने बताया कि योग के अभ्यास से ही छात्राओं का मन शांत एवं नवजागृति होती है। 

योग शिक्षक आशीष गुप्ता ने कहा कि योग से ही मनुष्य शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हो सकता है योग अनेको बीमारियों को जड़ से मिटा सकता है।

 इस योग शिविर में डॉ नीतू चंद्रा, उमा पाठक,प्रतिभा श्रीवास्तव, प्रियंका,मोहिनी,सुमित्रा,निधि,सोनिया,अदिति,सलोनी के साथ कई छात्राएं उपस्थित रही।

No comments