Breaking News

शिया पीजी कॉलेज, में विश्व रंगमंच दिवस पर एक परिचर्चा का आयोजन

HTN Live 



हिंदी विभाग, शिया पीजी कॉलेज, लखनऊ में 27 मार्च 2021 को विश्व रंगमंच दिवस पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। यह परिचर्चा ऑनलाइन विधि से की गई।
    विश्व रंगमंच दिवस की स्थापना 1961 में इंटरनेशनल थियेटर इंस्टीट्यूट (International Theatre Institute) द्वारा की गई थी। रंगमंच से संबंधित अनेक संस्थाओं और समूहों द्वारा भी इस दिन को विशेष दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है।
    इस दिवस का एक महत्त्वपूर्ण आयोजन अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संदेश है, जो विश्व के किसी जाने माने रंगकर्मी द्वारा रंगमंच तथा शांति की संस्कृति विषय पर उसके विचारों को व्यक्त करता है।
    1962 में पहला अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संदेश फ्रांस की जीन काक्टे ने दिया था। वर्ष 2002 में यह संदेश भारत के प्रसिद्ध रंगकर्मी गिरीश कर्नाड द्वारा दिया गया था।
    इस आयोजन में हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ शफी हैदर आमिल ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में विश्व में रंगमंच की उपादेयता और उसके योगदान पर चर्चा की। इस पर चर्चा में भाग लेते हुए डॉक्टर नगीना बानो और अर्चना सिंह ने रंगमंच के उद्भव और विकास परंपरा को रेखांकित किया । इस आयोजन में आलोक यादव ने रंगमंच के वर्तमान परिदृश्य और उसकी भविष्य की परिस्थिति व परिणति पर अपना विचार व्यक्त किया।
     इस आयोजन में हिंदी विभाग के शिक्षकों के अतिरिक्त अन्य विभाग के शिक्षक एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

No comments