Breaking News

महर्षि सुपंच सुदर्शन जी का दिया हुआ अनमोल वचन आज भी प्रासंगिक:महापौर

HTN Live 

     अजीत सिंह 
आज दिनाँक 25/02/2021 को महर्षि सुपंच सुदर्शन जी की जयंती पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी  ने माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस अवसर पर बोलते हुए महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी ने कहा कि महर्षि सुदर्शन जी का दिया गया अनमोल वचन आज भी प्रासंगिक है।
महाभारत काल से ही महर्षि वेद व्यास जी के साथ महर्षि सुपंच सुदर्शन जी का भी नाम लिया जाता है।उनके द्वारा दी गयी शिक्षा से हम बहुत कुछ सीख सकते है।
इस अवसर पर महापौर संग विधायक सुरेश चंद्र तिवारी जी,पार्षद ममता चौधरी जी,पार्षद सुभाष शुक्ला जी,पूर्व पार्षद उषा किरण जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments