Breaking News

प्राइवेट क्लीनिक संचालक एवं आशा बहूओ के बीच मरीजों को लाने व कमीशन के साथ आकर्षक गिफ्ट पाने की वार्ता हुई विफल

HTN Live 

क्लीनिक संचालक ने मीटिंग हॉल में मौजूद 20- 25 आशा बहुओं को पीछे के दरवाजे से निकालकर पत्रकारों के टीका टिप्पणी से बचाया

रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुख्यालय स्थित इटियाथोक कस्बे में दर्जनों पाली क्लीनिक व प्राइवेट अस्पताल, पैथोलॉजी लैब, मेडिकल स्टोर अवैध रूप से संचालित है अस्पताल के संचालन कर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत आशा बहुओं को प्रलोभन देकर स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाली गर्भवती महिलाओं व अन्य मरीजों को अपने क्लीनिक व अस्पताल पर बुलाते हैं और फिर यहां शुरू होता है गरीब मरीजों का शोषण और आशा बहुओं के कमीशन खोरी का खेल। ऐसा ही एक मामला  कस्बे के रस्तोगी गली में संचालित अनुप्रिया पाली क्लीनिक में बीते मंगलवार को देखने को मिला क्लीनिक  संचालक के परिजनों द्वारा लड़की के बर्थडे पार्टी की आड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत उन सभी आशा बहुओं को आमंत्रित किया गया जो क्लीनिक पर अपने अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को इलाज कराने के लिए लेकर आती है। पार्टी में 20 से 25 की संख्या में शामिल आशा बहुओं को केस लाने के एवज में परफारमेंस के मुताबिक नगद धनराशि व गिफ्ट पैक का वितरण किया जाना था इस बात की भनक  जैसे ही क्षेत्रीय पत्रकारों को लगी क्लीनिक पर पहुंच गए और बंद कमरे में हो रही आशा बहूओ की पार्टी के बारे में केंद्र पर मौजूद स्टाफ से पूछने  लगे  स्टाफ ने लड़की के बर्थडे पार्टी में आशा बहुओं को बुलाकर चाय पानी पिलाने की बात कही पत्रकारों ने जब पार्टी में इष्ट मित्रों व व्यवसाय से जुड़े लोगों को ना भुला कर सिर्फ आशा  बहुओ को बुलाये जाने का कारण पूछा तो मौके पर मौजूद स्टाफ  मकान मालिक के लड़कों के साथ मिलकर पत्रकारों से हाट टाक करने लगा। इसी बीच क्लीनिक पर मौजूद महिला स्टाफ ने बंद कमरे में मौजूद आशा बहूओ को पीछे के दरवाजे से एक-एक करके बाहर निकाल दिया। अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेकर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व आशा बहूओ की मिलीभगत से कस्बे में संचालित इन प्राइवेट क्लीनिको के संचालन पर रोक लगा पाते हैं या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

No comments