सदाशिव स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेले का क्षेत्रीय विधायक ने किया उद्घाटन
HTN Live
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी
इटियाथोक।बिकास खंड क्षेत्र इटियाथोक अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदाशिव में आरोग्य मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने रविवार को फीता काटकर किया। इस दौरान विधायक ने सभी काउंटर सहित सम्पूर्ण अस्पताल परिसर का अंदर बाहर घूमकर विधिवत जायजा लिया और यहां की बेहतर व्यवस्था और बागवानी आदि को देखकर वह काफी प्रसन्न हुए।
विधायक ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के गरीब निर्धन और बंचित लोगों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधा यहां मेले में उपलब्ध करायी जा रही है जो आगे भी हर रविवार को आयोजित होगा।
वहां मेले में मौजूद Chc अधीक्षक डॉ0 श्वेता तिवारी ने बताया कि इस मेले में क्षेत्र के लोगो का निःशुल्क जांच व इलाज किया गया तथा जरूरी दवाइया भी दी गई। बताया कि यहां आने वाले अनेक लोगों का कोरोना टेस्ट एलटी अनिल गुप्ता ने रैपिड टेस्ट किट द्वारा किया। यहां पर आये विधायक सहित अनेक लोगों की आक्सीजन लेवल का जांच भी किया गया।
साथ ही लोगों को परिवार नियोजन की सलाह और सामग्री भी वितरित की गई। मेले में आयुष विभाग ने भी कैम्प लगाकर निःशुल्क दवा वितरित किया। बीसीपीएम अमरेंद्र सिंह ने संक्रामक रोगों से बचने के उपाय बताए। पीएचसी सदाशिव के फार्मेसिस्ट अनिल मिश्र ने बताया कि रोगों से बचाव ही सबसे बड़ा इलाज है अतः सभी लोग स्वास्थ्य के प्रति सजग व सचेत रहे। कार्यक्रम में अनेक आशा बहुये मौजूद रही जिन्होंने गांव की महिलाओ को मेले का लाभ दिलवाया। मेले में आये कुछ स्थानीय लोगों ने विधायक को बताया कि अस्पताल परिसर में इंडिया मार्का सरकारी हैंडपंप का अभाव है जिसपर विधायक ने हैंडपंप की ब्यवस्था कराने का आस्वाशन दिया। विधायक ने क्षेत्रीय लोगों की सड़क, बिजली, पानी से जुड़ी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का आस्वाशन भी दिया।
मौके पर कुंवर साहब तिवारी, पुजारी तिवारी, शत्रुघ्न दूबे, प्रदीप उपाध्याय, अजय पांडेय, डॉ0 राजकुमार द्विवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा, अरूण गौतम, अनिल मिश्र, सुरेश वर्मा, सुशील मिश्र, सुनील तिवारी सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे। इसी क्रम में ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकिया मनोहरजोत में यह मेला लगा जहां पर अनेक लोगो ने इसका लाभ लिया। मौके पर डॉ0 दुर्गविजय, डॉ0 अकबर अली, आरोग्य मित्र संजय प्रजापति सहित प्रदीप राय, कमल दूबे, पंकज चौधरी, आशा संगिनी मिथलेश कुमारी व कई आशा उपस्थित रही। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकी नगर और बाबागंज में भी यह मेला आयोजित हुवा जहां लोगो ने इसका लाभ लिया।


No comments