Breaking News

थाना समाधान दिवस पर डीएम व एसपी नें संयुक्त रूप से कि जनसुनवाई

HTN Live 

थाना समाधान दिवस पर संयुक्त रुप से जन सुनवाई करते  डीएम व एसपी


रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार सदर व एसडीएम सदर की अध्यक्षता में किया गया।

 आयोजित समाधान दिवस की हकीकत परखने औचक रूप से कोतवाली पहुंचे नवांगत डीएम मारकंडे शाही एवं पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने संयुक्त रुप से घंटों तक बैठकर दूरदराज से आए हुए फरियादियों की फरियाद को सुनकर संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा के अंदर  शिकायतों का गुणवत्ता परक निस्तारण किए जाने तथा मौके पर जाकर जांचोपरांत शिकायत का संतोषजनक निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी श्री शाही ने समाधान दिवस रजिस्टर में दर्ज शिकायतों की निस्तारण जांच आख्या की समीक्षा भी की और लंबित सभी प्रकरणों को शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण कराए जाने के आवश्यक निर्देश भी दिए इस दौरान जिला अधिकारी ने एसपी के साथ कोतवाली परिसर का निरीक्षण कर युद्ध स्तर चल रहे कोतवाली के सौंदर्यीकरण  कार्यों का जायजा भी लिया। इस दौरान कुल 25 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 3 का मौके पर निस्तारण कराया गया शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित हल्का लेखपाल, राजस्व निरीक्षक व हल्का निरीक्षक को सौंप कर निस्तारण के निर्देश दिए । मौके पर प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे, वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार पांडे सहित सभी  उप निरीक्षकगण व पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।

No comments