Breaking News

शशि भूषण बालिका डिग्री कॉलेज व हमसफर" संस्था ने यौन हिंसा एवं महिलाओ पर कार्याशाला किया

HTN Live 

          अजीत सिंह बागी ब्यूरो चीफ

आज दिनांक 08 -01-2021 को शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज, लखनऊ के एस.एम.जी. सभागार में "हमसफर" संस्था गोमती नगर,लखनऊ के सहयोग से "कार्यस्थल पर यौन हिंसा एवं महिलाएं"विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया | जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती रुबीना खातून श्रीमती रिचा रस्तोगी एवं सुश्री अर्चना सिंह ने कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाली विभिन्न प्रकार की यौन हिंसाओं के विषय में विस्तार से बताया एवं उनसे संबंधित जो भी आईपीसी की धाराएं हैं,दण्ड प्रावधान हैं उनके विषय में विस्तृत जानकारी छात्राओं को दी तथा छात्राओं के प्रश्नों एवं उनकी समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान के लिए विभिन्न उपायों को विस्तार से बताया साथ ही कहा कि इस प्रकार की शिकायत को वह "आंतरिक शिकायत समिति" में भी कर सकती हैं जिसमें उनकी गोपनीयता को बरकरार रखा जाता है| "मिशनशक्ति" श्रंखला की कड़ी में आयोजित इस कार्यशाला में प्राचार्य डॉ मधु चौहान ने भी छात्राओं को यौन हिंसा के प्रति आवाज उठाने को कहा साथ ही उन्होंने कहा इस प्रकार  की समस्याओं से निपटने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न उपायों की जानकारी हम सभी को होनी चाहिए जिससे हम अपने प्रति की जाने वाली हिंसा को रोक सके| कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ रंजना श्रीवास्तव एवं डॉ रागिनी श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं एवं भारी संख्या  में छात्राएं उपस्थित रहीं| तत्पश्चात आंतरिक शिकायत समिति की एक बैठक हुई जिसमें हम सफर संस्था की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रुबीना रिचा रस्तोगी, एवं अर्चना सिंह तथा प्राचार्य एवं समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं |

No comments