Breaking News

भाजपा युवा मोर्चा ने किया युवा दिवस पर युवा उद्यमियों का सम्मान

HTN Live 

 
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी

युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जंयती राष्ट्रीय युवा दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शिवा कम्पटीशन हब   में युवा उद्यमियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा शिव भूषण सिंह व  केंद्रीय पूर्व  वित्त मंत्री  शिव प्रताप शुक्ल रहे मुख्य अतिथि ने उपस्थित युवा उद्यमियों   का सम्मान करते हुए कहा कि भारत का भविष्य युवा ही है युवा पीढ़ी स्वामी विवेकानंद के मार्ग पर चलकर उनके आदर्शों को अपने जीवन मे उतारे  भारतीय जनता युवा मोर्चा आज देश का सबसे बड़ा युवा मोर्चा है युवा शक्ति ही सबसे बड़ी शक्ति है 
युवा देश का भविष्य होते है| आज के समय में युवा शक्ति से ही देश की उन्नति होती है| अगर आपको अपने देश का विकास करना है तो युवाओ को उसमे बढ़चढ़कर  हिस्सा लेना होगा| कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि विवेकानंद जी का कहना था संघर्ष जीतना ही कठिन होगा जीत उतनी ही शानदार होगी भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा अभिन्न अंग युवा मोर्चा युवा के साथियों ने केंद्र व प्रदेश में जीत हासिल कराने का अधिक योगदान है इस दौरान 50।से अधिक युवा उद्यमियों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में जिला महामंत्री  भाजपाअनुपम प्रकाश मिश्र,जिला उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ,जिला।उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विनीत सिंह, संस्थान प्रबंधक अजय पाठक, निधि त्रिपाठी, विष्णु भगवान शुक्ल, दिलीप मिश्र, अभिषेक शुक्ल, वीरेंद्र यादव, प्रवीन मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे ।

No comments