महिला हिंसा निवारण : मिशन शक्ति
HTN Live
रसायनशास्त्र विभाग शिया पीजी कॉलेज लखनऊ द्वारा 22/1/2021 को महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के निराकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिला हिंसा निवारण को केंद्र में रखते हुए यह कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में आम जनमानस को महिला सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया और महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को दूर करने की बात रखी गई। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. जमाल हैदर ज़ैदी, डॉ. आगा मंसूर, डॉ. जे पी सिंह, डॉ. अनिल सोनी, डॉ. हसन मेहदी, डॉ. ताज़ीम, डॉ. मज़हर मेहदी, डॉ. निशात फातिमा, मुन्नू आगा, शबाब और अली मियां आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Post Comment
No comments