Breaking News

ब्राह्मणों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सुल्तानपुर में गरजे : जितिन प्रसाद


                   HTNLivenews.Com
                उत्तर प्रदेश :- लखनऊ
                 संवाददाता :- अमन मिश्रा



♦️ लखनऊ :-ब्राह्मणों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सुल्तानपुर में गरजे : जितिन प्रसाद



♦️ सुल्तानपुर :- आज उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर जिले के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार सुल्तानपुर में ब्राह्मण चेतना परिषद के गठन के कार्यक्रम में माननीय मंत्री जितिन प्रसाद जी के सुल्तानपुर में प्रथम आगमन पर ब्राह्मण चेतना परिषद की ब्राह्मण सिक्योरिटी फोर्स ने भव्य स्वागत किया गया। सुल्तानपुर जिले में आगमन पर भव्य स्वागत के बाद माननीय संरक्षक जितिन प्रसाद कार्यक्रम स्थल पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार पहुंचे,सभागार पहुंचकर उन्होंने पंडित राम नरेश त्रिपाठी जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया एवम् जनता को संभोधित किया। ब्राह्मण चेतना परिषद के संरक्षक जितिन प्रसाद ने जनता को जागरूक रहने एवम् समाज में एकजुट रहने का संदेश दिया। एवम् ब्राह्मण समाज पर हो रहे अत्याचार के लिए समाज में एकता एवं सद्भावना के साथ युवाओं को आगे आना पड़ेगा। जनता को संबोधित करने के के बाद सभागार में माननीय जितिन प्रसाद का जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा एवं ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

                      

♦️ कार्यक्रम के दौरान माननीय जितिन प्रसाद ने ब्राह्मण चेतना परिषद का झंडा भी लांच किया। पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में ब्राह्मण चेतना परिषद कि ब्राह्मण सिक्योरिटी फोर्स टी - 20 टीम के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष ब्राह्मण चेतना परिषद पवन मिश्रा , राजेश तिवारी , कृपा शंकर मिश्रा , हरीश त्रिपाठी , वरुण मिश्रा , दिलीप मिश्रा , मित्र सेन उपाध्याय राजेश शुक्ला अमोल बाजपेई, योगेश शुक्ला, एवम् ब्राह्मण चेतना परिषद की ब्राह्मण सिक्योरिटी फोर्स के सभी पदाधिकारी पंडित सभागार रामनरेश त्रिपाठी स्थल पर मौजूद रहे

                  

                    

No comments