पर्यावरणविद् सुशील द्विवेदी को मिला अंतर्राष्ट्रीय पुरुस्कार - अर्थ डे नेटवर्क स्टार
HTN Live
सुशील द्विवेदी ने किया उत्तर प्रदेश का नाम रोशन
लखनऊ : सुशील द्विवेदी को अंतर्राष्ट्रीय संस्था अर्थ डे नेटवर्क ने साल 2020 हेतु अर्थ डे नेटवर्क पुरुस्कार हेतु चुना है "अर्थ डे नेटवर्क स्टार सम्मान उनके पिछले दो दशक मैं पर्यावरण प्रदूषण से संबन्धित संचेतना के वास्तविक प्रयासों जैसे , विद्यार्थियों मैं औषधीय पौधों के ज्ञान हेतू जड़ी बूटी अभियान, गौरैया संरक्षण अभियान, विशेषकर कोरोना महामारी के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं पारंपरिक ज्ञान विज्ञान जागरूकता हेतु उनके द्वारा विभिन्न विषयों पर दिए गए 300से ज्यादा राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय वेबिनर जिनमें वायु प्रदूषण,जैव विविधिता संरक्षण, ग्रीन एवं ससटेनबल स्कूल, इन्वायरनमेंट लिटेरसी एवं पर्यावरण प्रबंधन , ऊर्जा संरक्षण, अवैध पेड़ कटाई से जैव विविधिता के क्षरण, नैसर्गिक सम्पदाओं के संरक्षण की विधियाँ, स्वच्छ भारत अभियान, कचरे के पर्यावरणीय अनुकूल निस्तारण , प्लास्टिक बंदी, जलवायु परिवर्तन, जैसे वैश्विक मुद्दे शामिल रहे और देश और दुनिया के लगभग बीस हज़ार शिक्षक जिनमें विभिन्न स्टेट बोर्ड के शिक्षक, सी बी एस ई के भारत एवं विदेशों मैं स्थित विद्यालयों के शिक्षक एवं केंद्रीय विद्यालय संगठन के शिक्षक लाभान्वित हुए I
अर्थ डे नेटवर्क का मुख्य कार्यालय अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में है और यह भारत सहित दुनिया भर के 195 देशों मैं अपने लाखों कार्यकर्ताओं के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु पिछले 50 से ज्यादा सालों से कार्य कर रहा है वैश्विक कोरोना महामारी के कारण पुरूस्कार समारोह न हो सकने के कारण अर्थ डे स्टार अवॉर्ड , स्टार बैज सुशील द्विवेदी के घर के पते पर भेजते हुए रीजनल डायरेक्टर साउथ एशिया डॉ करुणा सिंह,ने सुशील द्विवेदी को ईडीएन स्टार ‘ पुरस्कार मिलने पर बधाई दी है. गौरतलब है कि सुशील द्विवेदी केंद्रीय विद्यालय मैं शिक्षा देने के साथ प्रधानमंत्री ई विद्या योजना के अंतर्गत स्वयंप्रभा टी वी चैनल एवं दूरदर्शन के माध्यम से बच्चों मैं शिक्षा का संचार कर रहे हैं ,वो टेरी द्वारा आयोजित होने वाले ग्रीन ओलंपियाड के राज्य समन्वयक,विज्ञान भारती ,विज्ञान प्रसार,एवं एन सी ई आर टी द्वारा आयोजित होने वाली प्रतिभा खोज परीक्षा विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राज्य समन्वयक व विज्ञान भारती
द्वारा चलाये जा रहे विज्ञान शिक्षकों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम शिक्षा शिल्पी के राज्य समन्वयक सी बी एस ई उत्कृष्टता केंद्र दिल्ली (पश्चिम) ,नोएडा एवं प्रयागराज मैं शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम मैं संसाधक, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अन्तर्गत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान मैं संसाधक, एवं यूरोपियन यूनियन व एफ़एसएसएआई के भारत के स्कूलों मैं चलाए जा रहे सेफ और न्यूट्रीशियस फूड कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर भी है Iपूर्व मैं उनकी विशिष्ट सेवाओं हेतु भारत की सबसे प्राचीन विज्ञान अकादमी “राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी” द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षक पुरुस्कार 2017, केंद्रीय विद्यालय संगठन का रीजनल इन्सेंटिव पुरुस्कार,उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री बृजेश पाठक द्वारा पर्यावरण रत्न पुरुस्कार,एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय के राज्य स्तरीय पुरुस्कार हेतु चयनित किया जा चुका है
भारत में यह पुरूस्कार पिछले सालों में 32 हजार बर्ड हाउस बना चुके दिल्ली के पर्यावरणविद् व नेस्ट मेन ऑफ इंडिया राकेश खत्री,को सांपों ,छिपकलियों ,
मेढक के संरक्षण मैं लगे महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर कृष्ण कुमार शर्मा को, पर्यावरण संरक्षण हेतु समर्पित ग्रीन विजिल फाउंडेशन नागपुर के संस्थापक, डॉ. कविता रतन एवं कौस्तभ चटर्जी को, नागालैंड के किफिर जिले में स्थित फाकिम वन्यजीव अभयारण्य में तेंदुए, बाघ, जंगली भैंसें, ऊलक बंदर मिथुन तथा हॉर्नबिल पक्षियों की सुरक्षा में प्रमुख भूमिका निभाने वाले फॉरेस्ट गार्ड अलेंबा यमचुंगर को भी दिया जा चुका है I


No comments