Breaking News

सीबीआई की कस्टडी में रखा 45 करोड़ का 103 किलो सोना नदारद-पुलिस करेगी CBI की जांच

HTN Live 




पवन पांडेय आपराध ब्यूरो प्रमुख उत्तर प्रदेश

CBI की जांच करेगी पुलिस-सीबीआई कस्टडी 103 किलो सोना गायब-कोर्ट ने दिया आदेश
सीबीआई की कस्टडी में रखा 45 करोड़ का 103 किलो सोना नदारद-पुलिस करेगी CBI की जांच
पूरे देश में जहां कोई मामला या केस हल नहीं होता है तो उसके लिए सीबीआई को बुलाया जाता है और उम्मीद लगाई जाती है कि अब सीबीआई आ गई है तो कहीं ना कहीं यह केस सुलझ जाएगा। लोगों के बीच यह उम्मीद जागती है कि अब यह केस सेंट्रल ब्यूरो इन्वेस्टीगेशन के पास है तो इसकी न्यायिक और निष्पक्ष जांच होगी। लेकिन अगर सीबीआई के नाक के नीचे से 103 किलो सोना गायब हो जाए तो लोग आखिर कैसे यकीन मानेंगे लेकिन यह बात सच है। तमिलनाडु CBI की कस्टडी में रखा हुआ 103 किलो सोना गायब हो गया है। जैसे ही यह खबर अधिकारियों और लोगों को लगी सभी ने दातो तले उंगली दबा ली और किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हो पा रहा कि आखिर अच्छे से अच्छे अपराधियों के छक्के छुड़ाने वाले CBI की कस्टडी में रखा हुआ ₹45 करोड़ का सोना गायब हो जाएगा। 

No comments