ड्रेगन मार्ट व अलजैर हुक्का बार सहित कई अवैध निर्माण किये गए ध्वस्त
HTN Live
वशिष्ठ चौबे ब्यूरो प्रमुख आपराध लखनऊ
एन्टी भू अभियान में ज़िला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही
कल लगभग 39 करोड़ 7 लाख 49 हज़ार 2 सौ रुपये मूल्य की 21.152हे0 भूमि अवमुक्त कराई गई
अभियान में अभी तक लगभग 41 करोड़ 37 लाख 89 हज़ार 4 सौ रुपये मूल्य की 26.620हे0 भूमि अवमुक्त कराई गई
लखनऊ
जिलाधिकारी लखनऊ श्री अभिषेक प्रकाश द्वारा लखनऊ शहर में किए गए अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर किए जाने के निर्देशों के तहत आज से जिला प्रशासन एवं प्राधिकरण की संयुक्त टीमों के द्वारा प्रभावी कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। उक्त अभियान के तहत निम्न अनुसार कार्यवाही की गई:-
1) कैसरबाग क्षेत्र में लालबाग गर्ल्स कॉलेज कॉलेज की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित किए गए ड्रैगन मार्ट के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। जिलाधिकारी कैसरबाग में ड्रैगन पार्ट के ध्वस्तीकरण के समय स्थल पर पहुंचे उन्होंने कहा कि स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए गए समस्त अवैध निर्माण को तोड़ा जाएगा जाएगा। इस अभियान में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और यह अभियान अगले 3 माह तक जारी रहेगा
2) जिसके पश्चात जिलाधिकारी ठाकुरगंज पहुंचे वहां पर रिजवान खान द्वारा अवैध रूप से निर्मित अलजैर हुक्का बार और रेस्टोरेंट जोकि घंटाघर के निकट स्थित है का भी ध्वस्तीकरण अपनी मौजूदगी में शुरू कराया।
3) सुनहरा तहसील सरोजिनी नगर के किनारे अवैध रूप से विकसित की जा रही पाल विहार कॉलोनी में कराए जा रहे हैं जा रहे हैं अवैध कार्यों का भी ध्वस्तीकरण कराया गया।
4) थाना अंसल एपीआई क्षेत्र में अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में क्षेत्रीय एवं प्राधिकरण पुलिस बल की सहायता से अहमामऊ में सरोज इंस्टीट्यूट में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।
5) सीतापुर रोड में थाना मऊ गांव में में गांव में में प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा अर्जित भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए बिठौली चौराहे के पास रेलवे लाइन के किनारे बनी हुई लगभग 30 अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण कराया गया।
6) थाना गुडंबा क्षेत्र में जैद व अन्य द्वारा एमएस नर्सिंग होम के पीछे इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के सामने कुर्सी रोड पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध रूप से निर्मित 22 रो हाउसिंग भवनों का ध्वस्तीकरण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस अभियान के तहत तहसीलों के अंतर्गत आज कुल 21.152 हे0 भूमि अवमुक्त कराई गई जिसका बाजार मूल्य लगभग 39 करोड़ 7 लाख 49 हज़ार 2 सौ (39,07,49,200) रुपये है। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 26.620हे0 भूमि अवमुक्त कराई जा चुकी है जिसका बाजार मूल्य लगभग 41 करोड़ 37 लाख 89 हज़ार 4 सौ (41,37,89,400) रुपये है। तहसीलवार अवमुक्त कराई गई भूमि का विवरण निम्नवत है:-
1) सदर 2.71हे0 मूल्य 7 करोड़
2) मोहनलालगंज 4.043हे0 मूल्य 1 करोड़ 75 लाख 44 हजार 6 सौ
3) मलिहाबाद 9.898हे0 मूल्य 7 करोड़ 47 लाख 16 हज़ार 8 सौ
4) बी0के0टी0 6.522हे0 मूल्य 15 करोड़ 65 लाख 28 हज़ार
5) सरोजनीनगर 3.986हे0 मूल्य 9 करोड़ 50 लाख
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष ल0वि0प्रा0 ने निरंतर अभियान जारी रखते हुए भूमाफियाओं और शासकीय जमीनों पर नियम विरूद्ध कब्जा करने वाले लोगों पर दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए शासकीय भूमियों को संरक्षित कराने के सख्त निर्देश सभी सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैं।

No comments