बालिका इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ मिशन शक्ति कार्यक्रम
HTN Live
सिधौली सीतापुर । क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सिधौली मे मिशन शक्ति अभियान का आयोजन किया गया जहां मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी पुष्पेद्र जैन ने नारीसुरक्षा व नारी जागरण के बारे मे बालिकाओं को जानकरी दी।खंड शिक्षाधिकारी ने बालिकाओं को बताया कि यदि आपका कोई उत्पीड़न कर रहा है वह चाहे अपना रिस्तेदार हो पड़ोसी राहगीर अथवा आपका गुरु हो इसकी शिकायत आप सरकार द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बरो पर तत्काल दे सकती है नजदीकी पुलिस आपकी सहायता के लिए घटना स्थल पर पहुचेगी और आपकी मदद करेगी । इसी प्रकार प्रदेश में हर थानों में एक महिला हेल्प डेस्क भी बनायागया है जहाँ पर कोई भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकताहै जिस पर आपका नाम भी गुप्त रखा जाएगा और पीड़ित करनेवाले को सजा भी दिलाई जाएगी । इस अवसर पर उन्होंने सभी छात्राओ को जागरूक किया और बालिकाओ को ड्रेस वितरण किया कार्यक्रम मे वार्डेन शशी यादव व शिक्षिका जीनूगुप्ता , पूजाउपाध्याय , रमासिंह, रुबी दीक्षित, लेखाकार रामखेलावन वर्मा,सौरभ कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।।


No comments