Breaking News

डॉ मनोज कुमार पांडे ने लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन से विधान परिषद सदस्य के लिए आज अपना नामांकन पत्र दाखिल

HTN Live 


          पवन पांडेय ब्यूरो प्रमुख उत्तर प्रदेश

मनोज पांडे जिंदाबाद शिक्षक एकता जिंदाबाद अटेवा जिंदाबाद के नारों के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय सह्युक्त  महाविद्यालय शिक्षक संघ लुआक्टा  के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार  पांडे ने लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन से विधान परिषद सदस्य के लिए आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । 7 जिलों के इस निर्वाचन में नामांकन के दौरान शिक्षक उत्साह से भरे रहे। अटेवा अध्यक्ष विजय बंधु जी द्वारा इस नामांकन को पेंशन विहीन साथियों व स्व वित्त पोषित साथियों का नामांकन बताया व सभी से अपील की कि पुरानी पेंशन की बहाली व पुनः अनुदान सूची पर लिये जाने तथा   निजीकरण के विरोध में सशक्त आंदोलन के लिए डा मनोज कुमार पांडेय  के समर्थन में मतदान  करने की अपील की है ।
एमएलसी प्रत्याशी डॉ मनोज कुमार  पाण्डेय ने इस चुनाव को  शिक्षकों के अधिकारों व  शोषण के विरोध में संघर्ष के रूप में  एक अवसर बताया। लूटा अध्यक्ष डॉ नीरज जैन ने संघर्ष के लिए डा मनोज पांडेय  के समर्थन में सहयोग व वोट की अपील की माध्यमिक के शिक्षक नेता डा नरेंद्र पाठक ने माध्यमिक के साथियों से व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बुलंद आवाज के रूप में डॉक्टर मनोज कुमार  पांडे  के लिए समर्थन की अपील की। डा मनोज पांडेय के नामांकन में स्ववित्तपोषित एवं वित्तविहीन शिक्षक साथियों एव उच्च, माध्यमिक, मदरसा के साथ-साथ पेंशन विहीन शिक्षकों की लड़ाई लड़ने वाला एकमात्र संगठन अटेवा के सभी साथी एकजुटता के साथ खड़े रहे। अटेवा के महामंत्री डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि जिस तरह सरकार हम लोगों की पेंशन छीन चुकी है वह सरकारी उपक्रमों को प्राइवेट करती जा रही है इसके विरोध में एकमात्र आवाज डॉ मनोज पांडे है जिनके हाथों को हमें मजबूत करने की जरूरत है।

No comments