Breaking News

जानकी नगर पुलिस चौकी के पास गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रैक्टर ताला अनियंत्रित होकर पलटा कोई जनहानि नहीं

                            HTN ✍️ Live गोंडा



                     रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी  

गन्ने की ओवरलोड ढुलाई को लेकर परिवहन विभाग द्वारा बरती जा रही लापरवाही के चलते रविवार को महाराजगंज बाजार(जयप्रभा ग्राम) में एक बड़ा हादसा होते-होते बचा।गन्ने की ओवरलोडिंग कर चीनी मिल बलरामपुर जा रहा ट्रैक्टर-ट्राला बाजार में, गोंडा-बलरामपुर मुख्य मार्ग पर जानकी नगर पुलिस चौकी भवन के पीछे अनियंत्रित होकर पलट गया।गनीमत रहा, कि चौकी में मौजूद  पुलिसकर्मी व राह चलते राहगीर घटना में हताहत नहीं हुये।चौकी इंचार्ज वीरेंद्र शुक्ला ने आशंका व्यक्त करते हुए मुझ संवाददाता को बताया, कि संभवतः ओवरलोड के चलते ट्राला का पहिया पंचर हो गया था, इसलिए अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे चीनी मिल अधिकारियों ने क्रय केंद्र पर कार्यरत श्रमिकों के माध्यम से रोड पर पडे गन्ने व ट्राले को हटवा कर सड़क मार्ग को खाली कराया

No comments