राम लीला मंचन में श्रीराम एवं शबरी मिलन,बालि सुग्रीव युद्ध व लंका दहन का मार्मिक प्रसंग देखकर दर्शक हुए भावभिभोर
HTN Live
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा
इटियाथोक-भवनियापुर उपाध्याय में चल रहे श्री रामलीला मंचन कार्यक्रम में आज श्री राम एवं शबरी का मार्मिक संवाद, बालि सुग्रीव युद्ध एवं लंका दहन का मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राम की आरती से डॉ रामानन्द तिवारी जिला संयोजक भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ एवं मण्डल अध्यक्ष भाजपा सोहन लाल भारती व युवा भाजपा नेता राजा सोनी द्वारा शुरू किया गया। आदर्श रामलीला कमेटी भवनियापुर उपाध्याय के सदस्यों ने आये हुए अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। नरेंद्र मिश्र एवं दिनेश शुक्ल के निर्देशन में श्री राम लीला मंचन में श्री राम की भूमिका में अदालत पांडेय, लक्ष्मण की भूमिका में अमित तिवारी, बालि की भूमिका में जनार्दन मिश्र, सुग्रीव की भूमिका में कृष्णदेव मिश्र, हनुमान की भूमिका में मकरध्वज पांडेय, मेघनाद की भूमिका में शिवम व विभीषण की भूमिका में तिलकराम तिवारी आदि स्थानीय कलाकारों ने कलाकारों ने कार्यक्रम को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर दीपक तिवारी, मोहित मिश्र, प्रमोद गोस्वामी, मुन्ना बारी, धनीराम सोनी, राजाराम शुक्ल एडवोकेट, संजय सोनी, राजू शुक्ल,राजेश मिश्र, रज्जन तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता व दर्शक उपस्थित रहे।।

No comments