Breaking News

पाइपलाइन लीकेज के कारण दूषित जल की सप्लाई की समस्या

HTN Live 

प्रेस विज्ञप्ति




इलाहाबाद बैंक, विवेक खण्ड 4, गोमतीनगर थाने के सामने पाइपलाइन अक्सर टूट जाती है तथा शंकर चौराहे से गोमतीनगर थाने तक की विशाल खण्ड की सर्विस लेन पर कई स्थानों पर पाइपलाइन में अक्सर लीकेज होता रहता है। जिसके कारण जलभराव होता है तथा दूषित जल की सप्लाई आसपास के क्षेत्रों में होती है। इस सम्बंध में जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है परन्तु स्थायी समाधान न होने के कारण अक्सर पाइपलाइन से लीकेज होता रहता है और दूषित जल की सप्लाई के साथ साथ पानी का प्रेसर भी कम हो जाता है।

विपुल खण्ड 5 के नागरिकों को जल संकट की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्बंध में 2 नवम्बर 2020 को यह समस्या जल संस्थान के महाप्रबंधक के संज्ञान में लाया गया था। दो-तीन दिन सप्लाई होने के बाद फिर पानी की सप्लाई बहुत कम हो रही है तथा नागरिकों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जानकारी  रूप कुमार शर्मा सचिव गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति, लखनऊ ने दिया है

No comments