ग्राम पंचायत हरदैइया भटपुरवा में शुरू हुआ पंचायत भवन का निर्माण कार्य
HTN ✍️ Live गोंडा
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा
प्रदेश सरकार व पंचायती राज विभाग के मंशानुरूप इटियाथोक विकासखंड क्षेत्र के उन गांवो में जहां पंचायत भवन का निर्माण अभी तक नहीं हुआ है या बने हुए पंचायत भवन जीर्ण छींण अवस्था में पड़े हुए हैं उनका निर्माण व मरम्मत कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है इसी क्रम में विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदैइया भटपुरवा में पहले से प्रस्तावित भूमि पर पंचायत भवन के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय के अंदर सुनिश्चित हो इसके लिए पर्याप्त मात्रा में मजदूरों व राजगीरो को लगाया गया है। इस दौरान विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य में मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है गांव में पंचायत भवन का निर्माण ना होने से पंचायत की बैठकों सहित अन्य कार्यों को संपादित किए जाने में समस्या उत्पन्न हो रही थी ग्राम पंचायत की खुली बैठक या पंचायत से संबंधित आयोजनों को अभी तक सरकारी स्कूलों या व्यक्तिगत ग्राम प्रधान के घरों पर आयोजित किया जाता था पंचायत भवन के बन जाने से यह सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी और इसका लाभ ग्राम वासियों को भी मिलेगा।

No comments