कबीर पंथी अंतर्राष्ट्रीय संत असंग जी महराज के आश्रम पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली चलाये जाने से हडकंप
HTN Live
आदेश शर्मा ब्यूरो प्रमुख लखीमपुर-खीरी
जनपद लखीमपुर खीरी के तहसील गोला गोकरण नाथ अंतर्गत प्रसिद्ध कबीर पंथी आश्रम मुस्तफा बाद के नवीन आश्रम में दीपावली से पूर्व रात्रि में संत असंग साहेब के कक्ष को निशाना बनाकर किंन्ही अज्ञात लोगों ने राइफलों से गोली चलाकर व छिटपुट आगजनी कर दहशत फ़ैलाने का प्रयास किया गया जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी।
हमलावर की चलाई गोली से कक्ष की खिड़की का शीशा तोड़ शीशे के पीछे लगी लोहे की पट्टी में गोली के कारण गहरा उभार सा वन गया है ।
देखकर लगता है कि अगर कोई वहां होता तो बड़ी घटना घट सकती थी।
जानकारी के अनुसार मुस्तफा बाद आश्रम में दीपावली में पूर्व रात्रि असंग साहब दीपावली हेतु स्थानीय ग्रामीणों को सहभोज का आयोजन करने हेतु बैठक करने उपरांत रात्रि लगभग 10:30 बजे बैठक समाप्त कर सभी सोने चले गये।
11:30 बजे लगभग अचानक आश्रम की लाइट गुल हो गयी और किन्ही अज्ञात लोगों द्वारा असंग साहेब के उस कक्ष पर टार्गेट कर गोली चलाई जिसमें संत असंग देव बैठ कर विशिष्ठ आगंतुकों से भेंट बार्ता करते हैं ।
नवीन आश्रम के मेन गेट पर डोरमैट पर भी ज्वलन शील पदार्थ डाल कर आगजनी का भी प्रयास किया गया ।
हमलावर सिर्फ दहशत फैलाना चाहते थे या कत्ल करना यह तो पुलिस जांच का विंदु है पर एक अंतर्राष्ट्रीय संत के आश्रम में उनके कक्ष के उस स्थान को निशाना बनाना जहां वह विशिष्ठ आगंतुकों से मिलते हैं नि: संदेह हमलावरों का दु: साहस ही कहा जा सकता है ।
हमले की खबर मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला रविंद्र कुमार वर्मा सबसे पहले मौके पर पहुंचे कुछ देर बाद कोतवाली इंस्पेक्टर गोला भी मौके पर पहुंच गये और जांच करने के साथ आश्रम पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।
असंग साहेब ने जानकारी देते हुये कहा कि जब से उन्होंने राष्ट्रवादी विचार धारा और सनातन धर्म के रक्षार्थ वर्तमान परिपेक्ष्य को दृष्टिगत रख कर सत्य प्रवचन प्रारम्भ किया है तब से कुछ अनहोनियां घटने लगी हैं।
महराज ने बताया कि इसके पूर्व छत्तिसगढ राज्य में भी उन पर हमले हो चुके हैं लगता है कुछ ऐसी ताकतें जो देश के सतरंगी सामाजिक ताने वाने को छिन्न भिन्न करने का ख्वाव देख रही हैं उनको को सत्य स्वीकार नहीं हो रहा है वह सत्य का मुंह बंद कराना चाहती हैं
असंग साहेब पर पूर्व में भी हमला होजाने की बात भी असंग साहेब ने बताई है
निघासन विधायक शशांक वर्मा ने संत असंग साहब पर हुये कायराना हमले की निंदा करते हुये उनको सुरक्षा दिये जाने की बात कही है।
पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल ने घटना की जानकारी देते हुवे बताया है कि बीती रात आश्रम पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा गोली चलाये जाने की जानकारी मिलने के बाद बाबा अनुभव दास की तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया गया है जांच जारी है ।


No comments