एक और किशोर बालक को तेंदुये ने वनाया निवाला। क्षेत्र में अब तक तीसरा हमला तीसरा बालक वना शिकार इलाके मे दहशत
HTN Live
बसंत कुमार मांझी/ देवेंद्र कुमार लखीमपुर-खीरी
जनपद लखीमपुर खीरी में नही थम रहे वन्य जीवों के हमले
आज फिर एक ग्यारह वर्षीय बालक को तेंदुये ने मार डाला। उत्तर खीरी वन प्रभाग में धौरहरा रेंज अंतर्गत तेंदुआ प्रभावित क्षेत्र के ग्राम बंशी बेली गांव में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गए जगदीश प्रसाद गौतम के 11 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार गौतम पर तेंदुआ ने हमला कर दिया।
बालक की चीख सुन आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी डंडे लेकर दौड़े, तो तेंदुआ अधखाया शव गन्ने के खेत में छोड़ कर भाग निकला। घटना से ग्रामीणों में दहशत के साथ ही रोष है। उनका कहना है कि इस इलाके में दो माह में तीसरा बालक तेंदुआ का शिकार वना है पर वन विभाग संवेदन हीन वना हुआ है।
वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने बताया कि तेंदुए ने एक बच्चे पर हमला कर मार डाला है वन टीम मौके पर मौजूद है बच्चे के शव को पोष्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है

No comments