Breaking News

भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष से डाक कर्मी द्वारा की गई अभद्रता

HTN Live 
               

                सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर
सिधौली सीतापुर : स्थानी उप डाकघर में आधार कार्ड बनवाने में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है  वही अभद्रता का सामना भी करना पड़ रहा है ।

बताते चले सिधौली डाक घर में जब  सिधौली से बीजेपी मंडल अध्यक्ष अपने बच्चे का आधार कार्ड संशोधन करवाने गए वहा पर डाक विभाग के अधिकारियों द्वारा उनसे अभद्रता की जिससे  अभद्रता का मामला प्रकाश में आया ।
  सिधौली मंडल अध्यक्ष पुष्कर गुप्ता ने उप जिलाधिकारी सिधौली को पत्र देकर बताया कि डाक कर्मचारी  धर्म चंद्र द्वारा अभद्रता की गई जो असहनीय है 
अब देखना यह है कि अभद्र कर्मचारियों पर कार्यवाही होती है या उन्हें मुस्कुरा कर छोड़ दिया जाता है

No comments