Breaking News

संदना 52 पत्तों के साथ 7 जुआरी गिरफ्तार अभियोग दर्ज

HTN Live 

चार हजार नौ सौ पचास रुपये व 52 पत्तो के साथ गिरफ्तार

       सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर
संदना सीतापुर :प्राप्त जानकारी के अनुसार  जनपद के सन्दना कस्बे में हरी सिंह पुत्र स्व माधव सिंह के खेत मे चल रहे जुए की सूचना पर थाना प्रभारी सन्दना रामबिलास सुमन व उपनिरिक्षक जय कृष्ण तिवारी,शिव सिंह मय हमराही की टीम मौके पर पहुँची पुलिस को देखते ही जुवारी मौके से भाग निकले कड़ी मसक्कत के बाद सन्दना पुलिस ने एक किलोमीटर दौड़ाकर सात जुवारियो मिश्री लाल पुत्र स्व प्रहलाद, रामलाल पुत्र कालिका प्रषाद ,अनीश सिंह (पिल्लू)पुत्र स्व सतीश सिंह ,राजू सिंह पुत्र तेजपाल सिंह,लाखन सिंह पुत्र रामगोपाल सिंह, सुधीर गुप्ता पुत्र राधेलाल गुप्ता ,संतोष पुत्र कल्लू को चार हजार नौ सौ पचास रुपये व बावन पत्तो ले साथ गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्यवाही की गई।

मामले में थाना प्रभारी सन्दना आर बी सुमन का कहना है कि सात जुवारियो को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।

No comments