Breaking News

शिवपाल सिंह यादव ने ठुकराया भतीजे का ऑफर, बोले- सब बेकार की बात

HTN Live


                 वष्शिठ चौबे ब्यूरो प्रमुख लखनऊ
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान देते हुए भतीजे अखिलेश यादव का ऑफर ठुकरा दिया है. शिवपाल ने कहा कि कोई क्या कह रहा है हमें उस पर नहीं जाना है, सब बेकार की बात है. उन्होंने कहा कि पहले हमें अपनी पार्टी और संगठन मजबूत करना है और फिर उसके बाद बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकना है. शिवपाल ने कहा कि हमारी पार्टी बन चुकी है और हमारे कार्यकर्ता सड़कों पर जल्द निकलने वाले हैं.

दीपावली मनाने इटावा पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए गठबंधन के सवाल पर खुलकर बोलते हुए कहा था कि वो 2022 के चुनाव में जसवंतनगर की विधानसभा सीट जिस पर शिवपाल सिंह विधायक है उसको प्रसपा के लिए छोड़ देंगे और सरकार बनने पर चाचा शिवपाल को कैबिनेट मंत्री भी बनाएंगे. जब इस पर शिवपाल सिंह से पूछा गया तो उन्होंने इस सवाल का सीधा जवाब न देते हुए साफ कर दिया इस वक्त उनका ध्यान अपनी पार्टी प्रसपा और संगठन को मजबूत बनाना है. कोई क्या कह रहा है उन्हें इन बातों में नहीं पड़ना है.

No comments