विजली विभाग की लापरवाही से किसान की गन्ने की फसल जल कर राख
HTN ✍️ Live लखीमपुर सदर
बसंत कुमार मांझी जनपद लखीमपुर खीरी
तहसील लखीमपुर सदर के ग्राम पंचायत मुसेपुरखुर्द के पश्चिम निकली 132 केवी लाइन में पेड़ टकराने से गांव के वसीम पुत्र वसीक अहमद खान का खड़ा गन्ने की फसल जलकर हुई खाक। फसल जलने की सूचना पर गाँव के अन्य किसान भी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तबतक लगभग दो बीघा गन्ना पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। जिसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई। लेकिन अभी तक कोई भी बिजली विभाग का अधिकारी मौके पर नही पहुंचा। जिससे गाँव के किसानों में काफी रोष ब्याप्त है।


No comments