Breaking News

नशीला पदार्थ चाय में पिलाकर ई रिक्शा लूट कर लुटेरे फरार।

                         HTN ✍️ Live 

 

बसंत कुमार मांझी / देवेंद्र कुमार लखीमपुर खीरी

जनपद लखीमपुर खीरी के कोतवाली गोला गोकरन नाथ क्षेत्र अंतर्गत गोला खुटार मार्ग पर महेश्वरी पेट्रोल पंप के पास बीती बृहस्पतिवार शाम सात बजे के लगभग अज्ञात बदमाशों ने नशीला पदार्थ पिलाकर व‌ गन्ने से पिटाई कर एक गरीब ई रिक्शा चालक का ई रिक्शा लुट लिया और फरार हो गये।
 ई रिक्शा चालक राम लोटन निवासी मंगला देवी मंदिर के पास पश्चिमी दिक्षितानाके अनुसार बृहस्पति वार को सायंकाल सात बजे जब वह अपना इ रिक्शा लेकर कोतवाली के पास से खुटार रोड आ रहा था तभी सदर चौराहे से दो युवको ने हाथ देकर रिक्शा रुकवाया और दतेली चलने को कहा ।
आगे जाकर दो जगह उन लोगों ने रिक्शा चालक राम लोटन को चाय पिलाई और महेश्वरी पेट्रोल पंप के पास तीन चार और लोग खड़े थे वहीं पर एक युवक ने रिक्शा रुकवा कर लघु शंका करने की बात कही रिक्शा रुकने पर रिक्शे में बैठे युवकों और नये मिले उनकै साथियों ने गन्ने‌ से पिटाई लगा कर बेसुध अवस्था में रिक्शा चालक को खंती में फेंक दिया और ‌ई रिक्शा व सत्रह सौ रुपये लूट कर फरार हो गये 
घटना की प्रथम सूचना रिपोर्ट गोला कोतवाली में दर्ज करा दी गयी है पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

No comments