अर्णव गोस्वामी का मुम्बई पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का धारा 306 तहत गिरफ्तार किया
HTN Live
पवन पांडेय आपराध ब्यूरो प्रमुख
अर्णव गोस्वामी का मुम्बई पुलिस ने आज "गुड़ मॉर्निंग" कर ही दिया।
मॉमला 2018 का है, आत्महत्या के लिए उकसाने का धारा 306 का।
अर्नब गोस्वामी को महाराष्ट्र सीआईडी ने 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की आत्महत्या की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। अर्णब को अलीबाग ले जाया गया है।
जान लें कि अर्नब गोस्वामी का यह मॉमला पत्रकारिता से जुड़ा नहीं है। यह सुशांत सिंह राजपूत जैसा आत्महत्या से जुड़ा है। एक परिवार की बर्बादी की दास्तान है सो यहां पत्रकारिता पर हमले का ज्ञान न उड़ेलें। पत्रकार होने से किसी को किसी को लूट लेने का हक़ नहीं मिल जाता। 2018 में 53 साल के एक इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उसकी मां ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले की जांच सीआईडी की टीम कर रही है। कथित तौर पर अन्वय नाइक के लिखे सुसाइड नोट में कहा गया था कि आरोपियों (अर्नब और दो अन्य) ने उनके 5.40 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया था, इसलिए उन्हें आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा। रिपब्लिक टीवी ने आरोपों को खारिज कर दिया था।
अन्वय की पत्नी अक्षता ने इसी साल मई में आरोप लगाया था कि रायगढ़ पुलिस ने मामले की ठीक से जांच नहीं की है।

No comments