Breaking News

श्री गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज में महिलाओं के खिलाफ हिंसा से संबंधित कानून वेबिनार

HTN Live 

           


श्री गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आज दिनांक 18/10/2020 को 'मिशन शक्ति'.के अन्तर्गत एक वेबिनार का आयोजन किया गया. इस वेबिनार का मुख्य विषय "महिलाओं के खिलाफ हिंसा से संबंधित कानून" था. इसकी मुख्य वक्ता श्रीमती सुनीता राठौर, सहायक प्रवक्ता, विधि संकाय, श्री जय नारायण पी. जी. कॉलेज एवं डॉ स्वाती खरे मनोविज्ञान विभाग, श्री गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रवक्ता उपस्थित रहीं. महाविद्यालय की प्राचार्या ने दोनो अतिथितियों का स्वागत किया. श्रीमती सुनीता राठौर जी ने अपने वक्तव्य मे 'महिला सुरक्षा एवं सम्मान' के अंतर्गत बलिकाओ को अपने को सुरक्षित रखने के लिए कानूनी नियमों से परिचित कराया. जिसमें निम्न प्रकार के अधिनियम जैसे बौद्धिक संपदा, घूरना, घरेलू हिंसा, बलात्कार, एसिड अपराध एवं POCSO,  cyber अपराध, Zero f.I.R. आदि  के बारे में जानकारी प्रदान की. डॉ स्वाती खरे जी ने स्वयं सतर्क रहने, आत्मविश्वास एवं हिम्मत बनाये रखने, माता पिता के साथ खुलकर बात करने, नैतिक मूल्यों की जानकारी, अपने बालिका और बालक मे अंतर न करने, और उनकी गतिविधियों पर नजर रखना माता पिता का महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व बताया.
डॉ पूजा सिंह ने अभिभावकों एवं शिक्षकों को महिला सुरक्षा की शपथ दिलाई. कार्यक्रम के अंत मे डॉ शिवानी शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया. संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी व राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ रंजीत कौर एवं
 डॉ दिव्या प्रजापति द्वारा किया गया.

No comments