Breaking News

मनरेगा मजदूरों ने ग्राम प्रधान पर शौचालय का गड्ढा जेसीबी से खुदवाये जाने का लगाया आरोप

HTN Live 


रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा
ग्राम प्रधान ने सामुदायिक शौचालय का गड्ढा जेसीबी से खुदवाकर जॉब कार्ड धारकों को किया रोजगार से वंचित

प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद मनरेगा में भ्रष्टाचार व जिम्मेदारों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। ग्राम पंचायत के जिन विकाश कार्यों को प्रवासी व मनरेगा मजदूरों से कराये जाने का सख्त दिशा-निर्देश गोंडा जनपद के मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी  द्वारा जिले के समस्त ग्राम सभा अध्यक्षो व खंड विकास अधिकारियों को दिए गए थे उन विकास कार्यों को जेसीबी मशीनो व ट्रैक्टर द्वारा करा कर मनरेगा मजदूरों के हको पर डाका डाला जा रहा है। ऐसा ही एक ताजा मामला इटियाथोक विकासखंड के ग्राम पंचायत रुद्रापुर में बीते बृहस्पतिवार की रात्रि में देखने को मिला ग्राम पंचायत में गठित त्रिस्तरीय पं ओरचायत समिति के अध्यक्ष द्वारा गांव सभा में सिवकृत  सामुदायिक शौचालय का गड्ढा जेसीबी मशीन के द्वारा रात्रि के समय खुदवा कर प्रवासी/मनरेगा मजदूरों का रोजगार छिना गया जब मनरेगा मजदूरों द्वारा समिति के अध्यक्ष से पूछा गया कि जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदवाकर आप हम लोगों का रोजगार छीन रहे है तो उन्होंने जवाब दिया कि मजदूरों से काम करवाते तो ज्यादा समय और ज्यादा मजदूरी लगती इसलिए जेसीबी से गड्ढे को खुदवाया है। मनरेगा मजदूरों के स्थान पर जेसीबी मशीन से कम लागत में ज्यादा काम करा कर सरकारी धन खफाने के इस नायाब तरीके का गांव के दर्जनों श्रमिकों ने विरोध कर, कराए गए अनियमित कार्य का जिले के उच्च अधिकारियों से जांच कराए जाने व जॉब कार्ड धारकों को गांव में रोजगार उपलब्ध कराए जाने की गुहार लगाई।

No comments