मनोविकारों से बचाव बढ़ाता है रोगप्रतिरोधक क्षमता और शक्ति
HTN Live
किसी भी संक्रमण काल में (चाहे कोरोना काल हो या अन्य) भय ,चिंता, क्रोध आदि मनोविकारों से बचना चाहिए।मन को प्रसन्न ऊर्जावान रखना चाहिए ।शारीरिक ,मानसिक एवं वैचारिक शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।जीवनशैली व खान-पान में बदलाव से कई रोगों से मुक्ति पायी जा सकती है एवं शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को विकसित किया जा सकता है।
नियमित आहार- विहार ,दिनचर्या,ऋतुचर्या एवं योग को अपनाकर न केवल रोगों से बचा जा सकता है बल्कि योग व औषधीय वनस्पतियाँ जो हमारे घरों में उपस्थित है ,उनके उपयोग से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ायी जा सकता है व दूसरों में जागरूकता फैलाकर इस प्राकृतिक आपदा का डटकर मुक़ाबला किया जा सकता है।
डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ में संचालित हो रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम श्रंखला में कोविड -19 के दृश्टिगत इम्यून सिस्टम वर्धन हेतु जागरूकता /वेबिनार में ये बातें डॉक्टर मीनाक्षी सिंह ने कहीं। डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ में संचालित हो रहे महिला एवं बालिकाओं के सम्मान हेतु उत्तर प्रदेश सरकर के मिशन शक्ति कार्यक्रम श्रंखला मिशन शक्ति में महिला एवं बालिका स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं बहुआयामी विकास हेतु विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं।
कार्यक्रम में डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति प्रो सुबीर कुमार भटनागर ने कहा कि मिशन शक्ति में निर्धारित उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा निर्देशित पहलुओं को विशेष तौर पर महिला अधिकारों और तत्सम्बन्धी विषयों पर ध्यान केंद्रित रहेगा। कुलसचिव अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि हम मिशन शक्ति को अनवरत रूप से आगे भी विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम की श्रंखलाओं से जोड़ते रहेंगे। समाजशास्त्री , और समिति के अध्यक्ष प्रो संजय सिंह ने महिला और बालिकाओं से जुडी सामाजिक संस्थाओं और तत्सम्बन्धी पहलुओं पर चर्चा की। आयोजन समिति की सदस्य डॉ अलका सिंह ने महिला सुरक्षा एवं सम्मान में काव्यपाठ किय। उन्होंने माहवारी और कोविड 19 के दृश्टिगत शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य के प्रति सजगता और जागरूकता हेतु साहित्यिक सामाजिक और मीडिया के माध्यम से ज्ञान दर्शन की रूपरेखा खींची । आयोजन समिति के सदस्य डॉ के ऐ पांडेय, विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ रजनीश यादव , प्रसेनजित कुंडू , प्रसाशनिक अधिकारियों , कर्मचारियों , छात्र छात्रों समेत विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे । उक्त कार्यक्रम में विभिन्न अन्य संस्थाओं के शिक्षकों और छात्रों ने भी प्रतिभाग किया।

No comments