Breaking News

शशि भूषण डिग्री कॉलेज में कोविड-19 के दृष्टिगत इम्यून सिस्टम वर्धन व पोषण के प्रति जागरूकता

HTN Live 

                 


आज दिनांक 23:10 20 को उत्तर प्रदेश शासन के "मिशन शक्ति" अभियान के अंतर्गत शशि भूषण बालिका महाविद्यालय डिग्री कॉलेज लखनऊ के द्वारा एक वेबीनार का आयोजन किया गया जिसका विषय था "कोविड-19 के दृष्टिगत इम्यून सिस्टम वर्धन व पोषण के प्रति जागरूकता"|मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर देवेश कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी,आयुष विभाग बहराइच,उत्तर प्रदेश आमंत्रित थे| उन्होंने बताया कि आयुर्वेद जीवन के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखता है| नख से शिख तक के स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद एक उपयोगी माध्यम है| पंचकर्म की आवश्यकता एवं महत्व के विषय में भी विस्तार से चर्चा की तथा  कहा कि हमें फलों तथा हरी सब्जियों  भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए| इसके साथ ही उन्होंने  पोषक तत्वों से युक्त भोजन करने पर बल दिया | विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य वर्धक तेलों के उपयोग के विषय में भी जानकारी दी| साथ ही इम्यून  सिस्टम को बढ़ाने  के लिए घर में उपलब्ध मसालों किस प्रकार सहायक होते हैं उनकी  चर्चा करी |एवं उनके प्रयोग पर भी बल दिया जो हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक होते हैं |कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ  मधु चौहान ने  मुख्य अतिथि का स्वागत किया एवं प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए  महत्वपूर्ण उपायों का विवेचन किया |कार्यक्रम के अंत में डॉ मधुलिका श्रीवास्तव में मुख्य अतिथि एवं वेबिनार में उपस्थित समस्त शिक्षकों छात्राओं एवं अभिभावकों को धन्यवाद दिया कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ रंजना श्रीवास्तव,रागिनी श्रीवास्तव उपस्थित रहीं|वेबिनार  में छात्राओं ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया एवं अपने स्वास्थ्य पोषण एवं प्रतिरोधक क्षमता के विषय में मुख्य अतिथि से प्रश्न किए तथा उनका समाधान प्राप्त किया|

No comments