Breaking News

सैयद रफत को विदेशी युनिवर्सिटी से पीएचडी की मानक डिग्री यूनिवर्सिटी किंगडम ऑफ टोंगा करेगी सम्मानित

HTN Live 

                        



                  ब्यूरो रिपोर्ट उत्तर प्रदेश
लखनऊ। जिंदगी में कुछ पाना हो तो खुद पर एतबार रखना, सोच पक्की और कदमों में रफ़्तार रखना, कामयाबी मिल जायेगी एक दिन निश्चित ही तुम्हें, बस खुद को आगे बढ़ाने के लिए तैयार रखना। ये पंक्तियां ताइक्वाण्डो के पूर्व अन्तर्राष्टï्रीय खिलाड़ी सैयद रफत पर सटीक बैठती हैं। जिन्होंने खुद खेल के साथ पढ़ाई, समाजसेवा को अपने जज्बे में युवा अवस्था में ही समा लिया था। खेलों में पहचान बनाने वाले और दर्जनों अन्तर्राष्टï्रीय खिलाड़ी तैयार कर बुलंदी पर पहुंचाने वाले सैयद रफत को यूनिवर्सिटी किंगडम ऑफ  टोंगा पीएचडी की मादक डिग्री से सम्मानित करेगी।
गौरतलब है कि हिन्दी, उर्दू, अंग्रेजी, अरबी, शायरी, समाज सेवा में सैयद रफत की लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में अलग पहचान है। खेलों में उत्कृष्टï योगदान देने वाले अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी सैयद रफत (कार्यकारी अध्यक्ष लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन) को फिजिकल एजुकेशन व खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कामनवेल्थ वोकेशनल यूनिवर्सिटी किंगडम ऑफ टोंगा की ओर से पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित किया जायेगा।
सैयद रफत ने हाल ही में ट्रांसफार्मेशन ऑफ मार्शल आर्ट इनटू स्पोट्र्स में शोध पत्र लिखा था जो कामनवेल्थ वोकेशनल यूनिवर्सिटी के जर्नल में प्रकाशित भी हुआ था। सैयद रफत को यह सम्मान आगामी 11 अक्टूबर को होटल रेडिसन गुरुग्राम, हरियाणा में होने वाले डाक्टोरल कन्वोकेशन में दिया जायेगा। इस अवसर पर सैयद रफत ट्रांसफार्मेशन ऑफ मार्शल आर्ट इनटू स्पोट्र्स पर अपना शोध पत्र भी प्रस्तुत करेंगे।
सैयद रफत ताइक्वांडो, वुशू, जूजूत्सु व हैंडबॉल में अंतर्राष्ट्रीय फलक पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आगामी 11 अक्टूबर को होने वाले इस समारोह में खेल से जुड़े राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों से जुड़े देश-विदेश के कई प्रतिनिधि शिरकत करेंगे।
सैयद रफत खेल के क्षेत्र में किसी भी विदेशी यूनिवर्सिटी से पीएचडी की मानद डिग्री पाने वाले यूपी के दूसरे व्यक्ति है। इनसे पहले यह सम्मान डॉ आनन्देश्वर पाण्डेय (महासचिव उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन एवं कोषाध्यक्ष भारतीय ओलंपिक संघ) को मिला था। इस अवसर पर आइकोनिक ओलंपिक गेम्स अकादमी परिवार ने अपने संस्थापक व प्रबंध निदेशक सैयद रफत को इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामना दी।


No comments