खीरी में साइबर सुरक्षा" विषय पर जागरूकता हेतु महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्र छात्राओं की गोष्ठी आयोजित की गई
HTN Live
सचिन सिंह संवाददाता लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी मे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में "साइबर सुरक्षा" विषय पर जागरूकता हेतु महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्र छात्राओं की गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल के द्वारा सभी को साइबर अपराधों के विषय में विस्तार से अवगत कराते हुए उनसे बचाव व सुरक्षा हेतु विभिन्न सुझावों से अवगत कराया गया। जैसे- किसी भी अन्जाने व्यक्ति द्वारा मोबाइल कॉल के माध्यम से प्रलोभन देकर किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी पूछने पर साझा नहीं करने, किसी परिचित के फर्जी फेसबुक आईडी के नाम पर मांगी जाने वाली धनराशि की बिना पुष्टि किये रूपये नहीं भेजने, किसी भी प्रकार के बैंक/पेमेन्ट एैप, ऑनलाइन शॉपिंग इत्यादि के हेल्पलाइन/कस्टमर केयर नंबर गूगल या अन्य किसी सर्च इंजन से सर्च न करके आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करने, एटीएम का इस्तेमाल करते समय अपना पिन किसी को भी साझा नहीं करने एवं साइबर लैंगिक उत्पीड़न इत्यादि सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से अवगत कराते हुए सभी को सजग व सतर्क रहकर साइबर अपराधों से स्वयं को सुरक्षित रखने हेतु जागरूक किया गया।

No comments