पी एम ई विद्या स्वयंप्रभा टी वी चैनल पर सुशील द्विवेदी देंगें जीव विज्ञान पर लेक्चर
HTN Live
शहर के प्रतिष्ठित केंद्रीय विद्यालय अलीगंज के शिक्षक सुशील द्विवेदी को भारत सरकार के पी एम ई विद्या स्वयंप्रभा चैनल पर सीनियर सेकंडरी के बायोलॉजी विषय के व्याख्यान हेतु जिम्मेवारी दी गई है उनका व्याख्यान कक्षा 11 के विद्यार्थियों हेतु एनिमल टैक्सोनामी विषय पर 24 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक निःशुल्क भारत सरकार के डी टी एच प्लेटफॉर्म पर पी एम ई विद्या योजना के अन्तर्गत स्वयंप्रभा टी वी चैनल पर देखा जा सकता है यह लेक्चर लाइव होगा , विद्यार्थी लाइव लेक्चर के दौरान प्रदान किए गए फोन नंबर से डायल कर श्री सुशील द्विवेदी से बायोलॉजी विषय से संबंधित प्रश्न भी पूंछ सकते हैं श्री द्विवेदी इससे पहले एन सी ई आर टी के चैनल किशोर मंच से कक्षा ग्यारहवीं एवम् बारहवीं हेतु बायोलॉजी के ऑनलाइन व्याख्यान भी दे चुके हैं, वो भारत सरकार के राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में भी रिसोर्स पर्सन हैं सुशील द्विवेदी लखनऊ में स्थित केंद्रीय विद्यालय अलीगंज में बायोलॉजी विषय के प्रवक्ता हैं एवम् विज्ञान भारती , एन सी ई आर टी विज्ञान प्रसार द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा विद्यार्थी विज्ञान मंथन के स्टेट कोऑर्डिनेटर , द एनर्जी रिसोर्स इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित होने वाले ग्रीन ओलंपियाड के स्टेट कोऑर्डिनेटर ,एवम् शिक्षा शिल्पी के स्टेट कोऑर्डिनेटर हैं ,उन्हें केंद्रीय विद्यालय के इंसेंटिव अवॉर्ड, राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी भारत के सवोत्तम विज्ञान शिक्षक पुरूस्कार एवम् एम् एच आर डी के राज्य शिक्षक पुरूस्कार सहित देश के तमाम राष्ट्रीय स्तर के पुरूस्कार प्राप्त हो चुके हैं

No comments