Breaking News

पुजारी गोली कांड में पुलिस ने किया सनसनी खेज खुलासा हमले के मास्टरमाइंड महंत समेत सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

HTN Live 


              



 रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा

 इटियाथोक थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत तिर्रेमनोरामा स्थित श्रीराम जानकी मन्दिर में सो रहे पुजारी को बीते दिनों गोली मारकर घायल कर दिया गया था जिसके सम्बन्ध में मंदिर के महन्त द्वारा थाना इटियाथोक में मु0अ0सं0 356/20 धारा 307 भादवि0 बनाम 1. मुकेश सिंह पुत्र दारा सिंह 2. भयहरण सिंह पुत्र कल्लू सिंह 3. अमर सिंह पुत्र माता प्रसाद 4. दरोगा सिंह पुत्र प्यारे सिंह निवासीगण तिर्रेमनोरामा थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा पंजीकृत कराया गया था। जिसमें प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक द्वारा मुकदमें में नामजद 02 अभियुक्तों को दिनांक 12.10.2020 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जा चुका है। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक देवी पाटन रेंज डा0 राकेश सिंह व पुलिस अधीक्षक गोण्डा शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना का सही व शीघ्र अनावरण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा घटना के अनावरण के लिए स्वंय ही सतत् पर्यवेक्षण करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा महेन्द्र कुमार व क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकान्त गौतम के पर्यवेक्षण/नेतृत्व में टीमे गठित की गयी थी। विवेचना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यो, बयान गवाहान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 16.10.2020 को ग्राम तिर्रेमनोरामा स्थित हरिद्वार सिंह की बाग से उपरोक्त सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त असलहे सहित तीन अदद तमन्चा 315 बोर व 07 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। घटना में पंजीकृत मु0अ0सं0 356/20 धारा 307 भादवि में धारा 120बी.193.195 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि ग्राम तिर्रेमनोरामा में लगभग 120 बीघा श्रीराम जानकी मन्दिर की जमीन है जिसको लेकर महन्त सीताराम दास व अमर सिंह के बीच पूर्व से विवाद चल रहा है तथा विनय सिंह व अमर सिंह के बीच प्रधानी की चुनावी रंजिश भी चल रही है। महन्त सीताराम दास जो अतिमहत्वाकांक्षी व्यक्ति है उसने और विनय सिंह ने आपस में विचार विमर्श किया कि अगर किसी तरह अमर सिंह को गम्भीर मामले फसाकर जेल भिजवा दिया जाए तो हमदोनो लोगो का मार्ग निष्कन्टक हो जायेगा। इसी बात को लेकर अभियुक्त 01. मुन्ना सिंह पुत्र हरिद्वार सिंह निवासी तिर्रेमनोरामा थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा, 02. विपिन द्विवेदी उर्फ छोटू पुत्र शशिभूषण द्विवेदी निवासी रामनई थाना रायपुर करचुलियान जनपद रीवा(म0प्र0) 03. नीरज सिंह पुत्र विनय सिंह निवासी तिर्रेमनोरामा थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा, 04. सोनू सिंह पुत्र देवनरायण सिंह निवासी तिर्रेमनोरामा थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा, 05. वृन्दारण त्रिपाठी उर्फ सीताराम दास पुत्र सचितानन्द त्रिपाठी नि0 गुड़ थाना गुड़ जनपद रीवा(म0प्र0), 06. शिवशंकर सिंह पुत्र विनोद कुमार सिंह निवासी तिर्रेमनोरामा थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा, 07. विनय कुमार सिंह पुत्र स्व0 रणजीत सिंह निवासी तिर्रेमनोरामा थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा, 08. सूरज सिंह उर्फ विश्वजीत सिंह पुत्र विनय कुमार सिंह नि0 तिर्रेमनोरामा थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा, 09. पुजारी सम्राट दास उर्फ अतुल त्रिपाठी पुत्र सत्यनराण त्रिपाठी निवीस गुड़ थाना गुड़ जनपद रीवा (म0प्र) द्वारा एक महीने पूर्व से ही षड़यन्त्र रचने लगे जिसमें सभी अभियुक्तों की सहमति से यह तय हुआ कि पुजारी सम्राट दास उर्फ अतुल त्रिपाठी को किस तरह से गोली मारी जाय जिससे उनको गोली भी लग जाय और जान भी बच जाय। फिर इस षड़यन्त्र को लेकर लगातार अभियुक्तगणों की मुलाकाते व बाते होती रही। घटना के दिन शाम को सभी अभियुक्तगण मन्दिर परिसर में ही एकत्रित हुए तथा वही पर सभी लोगो ने तय किया कि आज रात को अभियुक्त मुन्ना सिंह व सोनू सिंह व नीरज सिंह बाबा को गोली मारने के लिए आयेंगे कि षड़यन्त्र के अनुसार तीनो लोग रात में करीब 01.30 बजे मन्दिर के पीछे पहुंच गए तथा नीरज सिंह मन्दिर के छत पर चढ़ गया तथा वही से ड्यूटी पर लगे होमगार्डों पर नजर रखने लगा कि रात्रि में लगभग 02.00 बजे जब दोनो होमगार्ड ड्यूटी पर गस्त करते हुए मन्दिर से सड़क की तरफ चले गये तो नीरज  ने इशारा किया, तो मुन्ना सिंह व सोनू सिंह दोनो लोग मय असलहे के मन्दिर के अन्दर घुस गये जहाँ पर पुजारी सम्राट दास उर्फ अतुल त्रिपाठी व महन्त सीताराम दास मिले तथा पुजारी सम्राट दास की सहमति से उसको खड़ा करके मुन्ना सिंह ने गोली मार दिया तथा महन्त सीताराम दास जाकर कमरे में सोने का नाटक करने लगा और तीनो अभियुक्त मौके से भागने लगे कि फायर की आवाज सुनकर बाहर से होमगार्ड भागकर अन्दर आये तो टार्च जलाकर देखे तो अन्धेरे में तीन व्यक्ति भागते हुए दिखाई पड़े। उसी दौरान अभियुक्त सोनू सिंह ने होमगार्डों के ऊपर दूर से ही फायर किया था परन्तु वह फायर मिस हो गया था। इस प्रकार से साजिशन उपरोक्त घटना को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तगणों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।  

गिरफ्तारकर्ता टीम में
01. प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक संजय कुमार दुबे।
02. थानाध्यक्ष वजीरगंज संतोष तिवारी।
03. प्रभारी स्वाट/सर्विलांस अतुल चतुर्वेदी। 
04. व0उ0नि0 राजेश कुमार पाण्डेय थाना इटियाथोक 
05. हे0का0 श्रीनाथ शुक्ला, कां0 मुलायम सिंह यादव, कां0 आदित्य कुमार पाल, का0 राजेन्द्र यादव, का0 अजीत सिंह, का0 अरविन्द कुमार, का0 राजू सिंह, का0 अमितेश सिंह, का0 हृदय नारायण दीक्षित स्वाट/सर्विलांस सेल।
06. कां0 अरूण यादव थाना वजीरगंज।
07. कां0 सुभाष यादव, कां0 रमाकान्त यादव, कां0 पवन कुमार यादव, कां0 जितेन्द्र कश्यप थाना इटियाथोक सामिल रहे।

No comments