प्रशासन की कोशिसो के बाबजूद किसानो को गालियां देकर विचौलियों के हाथो लुटा जारहा किसान का धान
HTN Live
मंडीसमित तिकुनियां दबंग व्यापारी किसान विवाद
मोहम्मदी मंडी मे छापा मार कर किसानो का धान विकवाने की असफल कोशिश करते भाजपा विधायक लोकेंद्र प्रताप
तिकोनियां मंडी समिति सचिव सलमान
मोहम्मदी मंडी मे परेशान धान किसान
मोहम्मदी मंडी मे छापामारते विधायक लोकेंद्र सिंह
धान की खडी फसल जोतता फार्मर
जिलाधिकारी खीरी शैलेंद्र जी
आदेश शर्मा ब्यूरो प्रमुख लखीमपुर खीरी
https://youtu.be/qod1C_qi700
लखीमपुर खीरी : सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ की कोशिसो और प्रसाशन की अथक कोशिशो के बाबजूद विचौलियो दलालो द्वारा किसान की मजबूरी का जम कर उठाया जा रहा फायदा
सफेद हाथी वन कर रह गये सरकारी धान खरीद केंद्र ।
जनपद लखीमपुर खीरी के तिकोनियां स्थित मंडी समिति परिसर मे तो धान वेचने गये किसान को व्यापारी के भतीजे ने न केवल गंदी गालियां देकर मात्र एक हजार रुपये कुंटल पर धान बेचने को धमकाया वरन यह भी कहा कि कोई भी अधिकारी आये वह किसी से नहीं डरता ।हर अधिकारी अपना हिस्सा लेता है।
मंडी समिति परिसर मे किसान की यूं बेइज्जती होते देख धान बेचने आये किसान विफर गये
मामला मंडी समिति के सचिव सलमान खां तक पहुंचा तो उन्होने मामले को लेकर कुछ इस तरह व्यापारी को चेतावनी दी जैसे यह सामान्य बात हो ।
मोहम्मदी मंडी परिसर मे किसानो का धान खरीदने वाला कोई नही है।
विचौलिये दलालो के हाथ हजार ग्यारह सौ रुपये कुंटल लुट रहा धान किसान सरकारीतंत्र फेल
विधायक मोहम्मदी लोकेंद्र सिंह ने छापा मार कर जाना धान खरीद का सच लेकिन वह भी निजाम सही करने मे नाकाम
वहीं एक और किसान द्वारा धान की खरीद मे धांधली होने पर आहत मजबूर किसान द्वारा पकी हुयी खेत मे खडी धान की फसल को ही जोत देने का वीडियो वायरल होने पर जिलाधिकारी खीरी ने संज्ञान लेते हुये धान खरीद केंद्रो की प्रगति के बारे मे बताते हुये कहा कि धान की खरीद सरकार के मानदंडो के आधार पर ही कराने हेतु प्रसाशन कटिवद्ध है और खरीद केंद्रो पर कडी निगाहे रखी जा रही है
वहीं किसान का आलम यह है कि उसे न सरकारी रेट मिल पा रहा है न ही उसका कोई पुरसाहाल है
विचौलिये आढती हजार ग्यारह सौ मे धान खरीद कर गोदाम फुल कर रहे हैं और महज आठ दस दिन के बाद यही विचौलिये अपना एक हजार रुपये मे खरीदा गया धान उन किसानो की जोतवही के कागज लगा कर सरकारी क्रय केंद्रो पर सरकारी मानक पूरा करते हुये धान तौलवाते नजर आयेंगे जिन किसानो के खेत मे गन्ना बोया हुआ है
इस तरह धान किसान की मेहनत का चौथियायी हिस्सा इन चालाक व्यापारियो और मक्कार केंद्र व्यवस्थापको के साथ साथ भृष्ट अधिकारियो के साथ बंदरबांट कर लिया जायेगा ।
हमेशा की तरह ठगा जायेगा किसान जो पानी पी पी कर प्रदेश सरकार और उसकी नीतियो को कोसते हुये भाजपा सरकार से पीछा छुडाने की दुआ मांगता नजर आयेगा।
या वास्तव मे किसान को अपनी मेहनत का पूरा मूल्य दिलवाने मे सफल होगी सरकार और प्रशासन।







No comments