Breaking News

श्री गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज मेंलिंग और विकलांगता के आधार पर भेदभाव और छेड़-छाड़ असमानता पर वेबिनार आयोजित '

HTN Live 

        

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 'मिशन शक्ति' अभियान के अन्तर्गत श्री गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 'आज दिनांक 24/10/2020 को प्रातः 11:00 से 12:00 तक एक वेबिनार का आयोजन किया गया. वेबिनार का मुख्य विषय " Discrimination and Tackling inequality based on gender and disability" था. कार्यक्रम के अन्तर्गत  अधिवक्ता श्रीमती संचिता एन, सम्मानीय सर्वोच्च न्यायालय भारत, दिल्ली, मुख्य वक्ता रही। जिन्होंने  छात्राओं को अनुच्छेद 14, 15,16, 20, 21 और 51A , घरेल हिंसा अधिनियम, शारीरिक उत्पीडन, घूरना, ICC आंतरिक शिकायत समिति, मातृत्व लाभ, माता के लिए मातृत्व दिवस देखभाल समिति के बारे मे बताया । अधिवक्ता ने महिलाओं के सामान अधिकार, अपनी बात को खुलकर बोलना, दहेज निषेद, महिलाओं के साथ जबरदसती, तलाक के समय हर्जाना महिलाओं का हक़  है। अधिवक्ता से छात्राओं ने कई प्रश्न किये एवं उसका समाधान प्राप्त किया।  अभिभावकों एवं शिक्षिको ने इस प्रकार के वेबिनार कराने की मांग की।        प्राचार्या डॉ सुरभी जी गर्ग ने अधिवक्ता को उनके वक्तव्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं उन्हे आश्वाशन दिलाया की उनके मार्गदर्शन से हमारी शिक्षिकाएं एवं छात्राएं लाभन्वित होंगी।
डॉ पूजा सिंह ने अभिभावकों एवं शिक्षकों को महिला सुरक्षा की शपथ दिलाई.
     NCC की ANO डॉ कुमुद् पाण्डे, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिव्या प्रजापति, डॉ शिवानी शुक्ला का सहयोग बना रहा। सभी अभिभावको व छात्राओं ने इस वेबिनार की बहुत प्रशंषा की।
  संपूर्ण वेबिनार का संचालन डॉ रंजीत कौर , नोडल अधिकारी व राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी ने किया। 

3 comments:

  1. आज कई दिन से लगातार मिशन शक्ति के कार्यक्रम चल रहे हैं इन कार्यक्रमों से छात्राओं को जो शिक्षा दी जा रही है विश्वास है कि ये छात्राये अपने साथ और अपने आस पास किसी को न अन्याय करने देंगी,ओर न सहेंगी।

    ReplyDelete
  2. This is very useful session by Shri Gurunanak girls degree College.i am overwhelmed to be a part of this college.

    ReplyDelete
  3. कमेंट करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद

    ReplyDelete