मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत ए पी सेन मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज, लखनऊ में आत्मरक्षा प्रशिक्षण तथा वेबीनार का आयोजन
HTN Live
महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा ,सम्मान व स्वावलंबन हेतु उत्तर प्रदेश सरकार ने एक विशेष अभियान मिशन शक्ति की शुरुआत 17 अक्टूबर 2020 से की जोकि 25 अक्टूबर तक चलेगा । बृहद रूप से यह अभियान शारदीय नवरात्रि से वासंतीय नवरात्रि के बीच चलाया जाएगा । मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत ए पी सेन मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज के शारिरिक शिक्षा व एन एस एस के द्वारा 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियों एवं वेबीनार के माध्यम से इस कार्यक्रम का संचालन दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है ।
जिसमें प्रतिदिन छात्राओं को आत्मरक्षा कौशल, ताइक्वांडो, कराटे आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।18 अक्टूबर को कॉलेज में एक वेबीनार का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं को मिशन शक्ति का परिचय व महत्व से अवगत कराया गया । 20 अक्टूबर को पुनः एक वेबीनार का आयोजन किया गया जिसमें लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व वाइस चांसलर प्रोफेसर रूपरेखा वर्मा के द्वारा छात्राओं को महिला आत्मसम्मान, आत्मरक्षा और बेहतर भविष्य निर्माण के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इसी क्रम में 22 अक्टूबर 2020 को भी एक वेबीनार का आयोजन किया गया जिसमें नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर प्रोफेसर संजय सिंह मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में छात्राओं से चर्चा की। लखनऊ विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रमोद गुप्ता व फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मिताश्री घोष जी ने भी जागरूकता संबंधित सत्र लिए। कार्यक्रम के अंत में सभी को महिलाओं के सम्मान हेतु शपथ दिलाई गई
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अंशु केडिया, डॉ रश्मि श्रीवास्तव,श्रीमती मोनिका अवस्थी, ने योगदान दिया। महाविद्यालय की प्राचार्य सहित अन्य शिक्षिकाओं का भी विशेष सहयोग मिला।


No comments