लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की 112 सेवा का मानवीय चेहरा सामने आया
HTN Live
पवन पांडेय आपराध ब्यूरो प्रमुख उत्तर प्रदेश
पवन पांडेय आपराध ब्यूरो प्रमुख उत्तर प्रदेश
जनपद लखनऊ : पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे के कुशल नेतृत्व में डायल 112 प्रभारी निरीक्षक शिवा शुक्ला द्वारा लखनऊ में लगातार पीआरबी का सराहनीय कार्य देखने को मिल रहा है लगातार टीआरबी लखनऊ में छोटी से लेकर बड़ी घटनाओं में अपना योगदान समय रहते ही कर रही है जिस पर लखनऊ में बड़े से बड़े अपराध पर नियंत्रण हो रहा है पुलिस कमिश्नर के आदेशों का अक्षर ता से पालन शिवा शुक्ला करा रही हैं आज पीआरबी द्वारा चिनहट में बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया जिस पर वहां की जनता ने पुलिस कमिश्नर लखनऊ एवं डायल 112प्रभारी शिवा शुक्ला एवं उनकी टीम को धन्यवाद बोला है*
लखनऊ – पीआरवी 0501 को दिनाँक 10/10/2020 को समय 01:45 बजे इवेंट 0392 पर थाना चिनहट अन्तर्गत प्रीति नगर चर्च रोड से जागरुक कॉलर ने सूचना दी कि एक मानसिक बीमारी से ग्रसित महिला ने रोड के किनारे बच्चे को जन्म दिया है, जिसे कोई मदद नहीं मिल पा रही है । उस सूचना पर पीआरवी ने तत्काल मौके पर पहुँचकर देखा कि एक मानसिक रुप से बीमार महिला ने बच्चे को जन्म दा था, जो कटे – फटे कपड़ों में रोड़ के पास नाली के किनारे पड़ा हुआ था । पीआरवी ने त्वरित कार्रवाई करते हुये स्थानीय लोगों से साफ चादर मंगवाकर बच्चे को उसमें लपेटकर एम्बुलेंस की मदद से डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया व घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी । पीआरवी से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि जच्चा – बच्चा दोनों स्वस्थ हैं ।

No comments