Breaking News

नवरात्री से पहले सभी दुर्गा मंदिरों के आस-पास रहे विशेष सफाई की व्यवस्था, कोविड-19 और डेंगू के दृष्टिगत रखे विशेष सुरक्षा का ध्यान:महापौर

HTN Live  


            




आज दिनाँक 16/10/2020 को महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने शास्त्री नगर स्थित दुर्गा मंदिर एवं लालबाग स्थित काली बाड़ी मंदिर का निरीक्षण कर आशीर्वाद भी लिया और साफ- सफाई की उचित  व्यवस्था करने के  निर्देश अधिकारियों को दिए।

इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रबंधन से आग्रह किया कि कोविड-19 और डेंगू को देखते हुए भक्तों की सुरक्षा को हेतु सरकार द्वारा जारी  सभी  गाइडलाइन्स का पालन करवाएं।

इस अवसर पर महापौर संग पार्षद एवं कार्यकारिणी उपाध्यक्ष श्री रजनीश गुप्ता जी,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री अमर सोनकर जी,भाजपा मंडल महामंत्री श्री अंकित गुप्ता जी, जोनल अधिकारी श्री अरविंद चौधरी जी सहित अन्य अधिकारी एवं मंदिर प्रबंधन के लोग उपस्थित रहे।

No comments