Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उ0प्र0 ने धूमधाम से मनाई अग्रसेन जयन्ती

HTN Live 
                     



आज सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उ0प्र0 के तत्वाधान में युग प्रर्वतक श्री महाराजा अग्रसेन जी की जयंती का समारोह रेवथी रिसोर्ट, सेवा अस्पताल कैम्पस, सीतापुर रोड, लखनऊ में सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री श्री अतुल गर्ग जी द्वारा द्वीप-प्रज्जवलन के साथ हुआ। इसके साथ ही श्री महाराजा अग्रसेन के चित्र पर उपस्थित वैश्यजनों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में स्वागत गीत श्रीमती सुषमा अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस वर्ष कोरोना महामारी की वजह से भारी मात्रा में जन और धन की हानि हुई लेकिन इससे निबटने के लिए वैश्य समाज के भामाशाहों ने पर्याप्त सहयोग प्रदान किया। इस श्रृंखला में संगठन ने आज लखनऊ के निम्नलिखित महानुभावों का सम्मान करने का प्रयास किया। जिन्होंने इस संकट की घड़ी में अपनी जान की परवाह किये बिना जरूरतमंद लोगों की तन-मन और धन से मद्द की। (ंसंलग्नक-सम्मानित वैश्य विभूतियों के नामों की सूची)
मुख्य अतिथि माननीय श्री अतुल गर्ग जी, स्वास्थ्य राज्यमंत्री, उ0प्र0 द्वारा इन वैश्य विभूतियों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति-पत्र और गीता ग्रन्थ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
श्री महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्री अतुल गर्ग जी ने समारोह में उपस्थित वैश्य-जनों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री महाराजा अग्रसेन जी ने अग्रवाल समाज की स्थापना करते समय वैश्यजनों में समाजवाद एवं राष्ट्रवाद के विचार को संस्कार के रूप में डालने की अवधारणा को बीजारोपित किया।
‘‘परोपकाराय सताम् विभूतयः‘‘ के मंत्र के साथ एक ईंट और एक मुद्रा के सिद्धान्त पर एक दूसरे की सहायता का संदेश दिया, यही संस्कार ह,ै जो आज भी वैश्य समाज को परोपकार का कार्य करने के लिए प्रेरित कर रहा है।
                 




कार्यक्रम अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा के लोकप्रिय विधायक डा0 नीरज बोरा जी ने कहा कि समाज में लोग सदैव अच्छे काम करते आए हैं और ऐसा करते रहेंगे। अच्छे काम से अच्छे समाज का निर्माण होता है और अच्छे समाज से अच्छे राष्ट्र का निर्माण होता है।
कार्यक्रम संयोजक व संगठन के प्रदेश महामंत्री मनोज अग्रवाल ने समारोह में उपस्थ्ति वैश्य विभूतियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में जरूरतमंदों की मद्द करना बहुत ही पुण्य का कार्य है। इससे आपकी समाज में पहचान बनती है और आने वाली पीढ़ी को जरूरतमंदों की मद्द करने की प्रेरणा मिलती है। इसलिए ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम होते रहने चाहिए। उन्होंने उपस्थित वैश्यजनों का कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। 
कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 नीरज बोरा जी की प्रेरणा से आज समाजसेवा के प्रति समर्पित वैश्य भामाशाहों की एक माला पिरोई गई है जो निश्चित रूप से किसी भी संकट की घड़ी में पूर्व की भांति जरूरतमंद लोगों के लिए संजीवनी साबित होगी।
उपरोक्त समारोह में वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी अजय जायसवाल, वरिष्ठ समाजसेवी अटल गुप्ता जी संगठन के प्रधान महासचिव, बृजेश गुप्ता ‘चंचल‘ जी, महामंत्री श्रीप्रकाश वर्मा, प्रदेश परिषद सदस्य, भाजपा, गोपाल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, बृज मोहन अग्रवाल, शिव बिहारी अग्रवाल, मन्दर अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
सादर।



श्री महाराजा अग्रसेन जयंती व शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर कोरोना महामारी से पीड़ित जनमानस की सेवा के प्रति समर्पित निम्नलिखित वैश्य विभूतियों का आज सम्मान किया गया।

1. श्री सुरेश कुमार अग्रवाल, मुख्य संरक्षक, श्री अग्रवाल समाज, लखनऊ।
2. श्री राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष, लखनऊ व्यापार मण्डल, लखनऊ।
3. श्री राधे मोहन अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी, लखनऊ।
4. श्री तारा चन्द्र अग्रवाल, श्री दुर्गा जी मन्दिर, धर्म जागरण समिति, लखनऊ।
5. श्री राजेन्द्र गोयल, श्री दुर्गा जी मन्दिर, धर्म जागरण समिति, लखनऊ।
6. श्री राजन रस्तोगी, वरिष्ठ समाजसेवी, लखनऊ।
7. डाॅ0 आशू गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गीता परिवार, लखनऊ।
8. श्री हरि जीवन रस्तोगी, वरिष्ठ समाजसेवी, लखनऊ।
9. श्री हरि राम जायसवाल, वरिष्ठ समाजसेवी, लखनऊ।
10. श्री वीरेन्द्र कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष, श्री श्याम परिवार, लखनऊ।
11. श्री घनश्याम अग्रवाल (गुड्डा भैया), वरिष्ठ समाजसेवी, डालीगंज, लखनऊ।
12. श्री अशोक अग्रवाल, अध्यक्ष, श्री अग्रवाल सभा (दक्षिण), लखनऊ।
13. श्री मनोज गोयल, अध्यक्ष, श्री अग्रवाल सभा छावनी, लखनऊ।
14. श्री संजीव अग्रवाल, अध्यक्ष, लखनऊ चिकन कारोबारी एवं हैण्डीक्राफ्ट एसोसिएशन, लखनऊ।
15. श्री अनुराग गोयल, संस्थापक, अध्यक्ष, शम्भुका फाउण्डेसन, लखनऊ।
16. श्री गोपाल अग्रवाल, प्रदेश परिषद सदस्य, भाजपा, उ0प्र0।
17. श्रीमती सुषमा अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष, श्री राधा सखी सेवा परिवार समिति, लखनऊ।
18. श्रीमती एकता अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष, साझी रोटी संस्था, लखनऊ।
19. श्री मनीष गुप्ता, अध्यक्ष, डालीगंज व्यापार मण्डल, लखनऊ।
20. श्री सुनील तुलस्यान, महामंत्री, श्री दादी जी परिवार मंगल समिति, लखनऊ।
21. श्री रूपेश अग्रवाल, महामंत्री, श्री श्याम परिवार, लखनऊ।
22. श्री सुनील कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष, मारवाड़ी युवा मंच, लखनऊ।
23. श्री अनुराग साहू, श्री राधा माधव मन्दिर, डालीगंज, लखनऊ।

No comments