Breaking News

Shia College : नई शिक्षा नीति पर शिया पी जी0 कालेज में परिचर्चा

HTN Live 

लखनऊ दिनांक 07.09.2020। शिया पी0जी0 कालेज, लखनऊ में दिनांक 07.09.2020 को New Education Policy : Action Plan & Suggestion विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। 


वेबिनार का उद्घाटन प्रोफेसर हरबंश दीक्षित, सदस्य उत्तर प्रदेश, उच्च शिक्षा सेवा आयोग, प्रयागराज ने किया।


 वेबिनार के मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर आदित्य निगम, सी0एस0डी0एस0, नई दिल्ली तथा अतिथि वक्ता के रूप में डाॅ0 मंजूर अली, जी0आई0डी0एस0, लखनऊ मौजूद थे।
वक्ताओं ने नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं के ऊपर चर्चा करते हुये बताया कि समय के साथ परिवर्तन आवश्यक है और जब परिवर्तन होता है तो वह परिवर्तन बेहतर की ओर होना चाहिये जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचे। नई शिक्षा नीति को इस रूप में चर्चा करनी चाहिये कि उसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं पर चर्चा हो और सरकार से अपील की जाये कि उसके नकारात्मक पहलुओं को हटाये और सकारात्मक पहलुओं को और आगे बढ़ाये जिससे आम जनता तथा आम छात्र/छात्राओं को उसका बहुमूल्य लाभ मिल सके। 


वेबिनार की अध्यक्षता महाविद्यालय के बोर्ड आफ ट्रस्टीज के अध्यक्ष प्रोफेसर अज़ीज़ हैदर ने की और मौलाना एजाज़ अतहर ने स्वागत भाषण दिया। वेबिनार को महाविद्यालय के प्रबन्धक सै0 अब्बास मुर्तजा शम्सी, महाविद्यालय के प्राचार्य, डाॅ0 मोहम्मद मियाँ, शिया कालेज आफ लाॅ के प्राचार्य डाॅ0 एस0 एम0 हसनैन आदि ने भी सम्बोधित किया। 
वेबिनार में महाविद्यालयों के शिक्षक तथा छात्र/छात्राओं के अतिरिक्त दूसरे महाविद्यालयों के शिक्षक व छात्र/छात्रायें भी मौजूद थे।

No comments