Breaking News

Samajwadi Party : समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वर्गीय श्री एसआरएस यादव जी को दी गयी सच्ची श्रद्धांजलि

HTN Live 



दिनाँक 08.09.2020 को समाजवादी पार्टी कार्यालय जनपद लखीमपुर खीरी में आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता,एमएलसी व समाजवादी पार्टी कार्यालय के प्रभारी श्री एसआरएस_यादव जी के कोरोना से निधन पर समाजवादी नेताओं द्वारा सच्ची श्रद्धांजलि दी गयी। समाजवादी पार्टी के प्रभारी/प्रत्याशी 144-मोहम्मदी विधानसभा मा.डॉ.आर.ऐ.उस्मानी पूर्व विधायक/राज्यमंत्री जी ने व नि.वर्तमान जिलाध्यक्ष मा.कय्यूम खान जी ने स्वर्गीय एसआरएस यादव जी के जीवन पर प्रकाश डाला।



डॉ.उस्मानी जी ने कहा प्रदेश ने आज एक समर्पित समाजवादी खो दिया है। 


बाबूजी का निधन बेहद कष्टदायक है, सदैव पार्टी के लिए काम करते रहे जिसकी क्षतिपूर्ति करना असंभव है। बहुत लगाव था।
नि.वर्तमान जिलाध्यक्ष कय्यूम खान जी ने कहा उनसे हमारे लिए यह बहुत बड़ी व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि बाबूजी श्री एसआरएस यादव जी की आत्मा को शांति दे। आदरणीय बाबूजी को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।
इस मौके पर श्रीनगर पूर्व विधायक रामसरन जी,पूर्व एमएलसी बंसीधर राज जी,मैलानी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अनीता यादव जी,सपा नेता नरेश यादव जी,पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमित वर्मा जी,वसीम गाजी जी,जितेन्द्र वर्मा जी,आशिक़ अली जी,परसुराम पाल जी आदि समाजवादी पार्टी के नेतागढ़ मौजूद होकर स्वर्गीय एसआरएस यादव जी के फोटो पर माला,पुष्प पहना कर सच्ची श्रद्धांजलि दी।

No comments