Municipal Corporation Lucknow : गुलाला घाट का होगा सौंदर्यीकरण, महापौर ने दिए निर्देष
HTN Live
आज दिनाँक 19/09/2020 को महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला कार्यवाह एवं वर्तमान में मा. नगर संघचालक रहे श्री महेंद्र अवस्थी जी की अंत्येष्टि पर गुलाला घाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंची थी।
*गुलाला घाट पर फैली अव्यवस्था को देखकर बिफरी महापौर*
गुलाला घाट पर पहुंचकर वहाँ फैली अव्यवस्था को देखकर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया बिफर गयी। वहाँ स्थित शौचालय उपयोग करने योग्य नहीं है, जर्जर हालत में बंद पड़े हैं एवं शव स्नानगृह जर्जर अवस्था में, टाइल निकल चुकी है और पानी निकासी की व्यवस्था सुचारू नहीं हैं। कई जगह गंदगी और अव्यवस्था देखकर महापौर ने नाराजगी जताई। महापौर अधिकारियों को बिना कोई सूचना दिये अचानक गुलाला घाट पहुंची थी।
*ज्ञात हो कि गुलाला घाट का निर्माण स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी एवं लाल जी टंडन के दिशा निर्देशन में हुआ था।*
उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि गुलाला घाट का पूर्ण रूप से व्यवस्थित करने हेतु निरीक्षण करा आगणन तैयार करा कर इसे प्रस्तुत करें ताकि जल्द से जल्द जनहित में इसमें आवश्यक कार्य करा इसका लाभ आम जनमानस को प्राप्त हो सके।
महापौर ने कहा कि समस्त शमशान घाटो पर समान रूप से सभी आम जमानस के लिए आवश्यक व्यवस्थएं सुचारू रूप से व्यवस्थित हो, जल, शौचालय, साफ सफाई की उचित व्यवस्था सुनश्चित कराई जानी चाहिए।
जनता को वहां 2-3-4 घण्टे व्यतीत करने होते हैं, अतः अंत्येष्ठि के अति महत्वपूर्ण कार्य हेतु उपस्थित जनता को व्यवस्थित स्वस्थ-स्वच्छ वातावरण देना हमारा परम् कर्तव्य है। इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

No comments