उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अधिकृत MLC प्रत्याशी डॉ महेंद्र नाथ राय ने विजयी होने के लिए कमर कसी
HTN Live
डॉ० महेंद्र नाथ राय का आज रायबरेली जनपद में भ्रमण
उ०प्र०मा०शिक्षक संघ (चंदेल गुट) जनपद रायबरेली
आज दिनॉक 27/09/2020 को रायबरेली जनपद के राहीं ब्लाक में भ्रमण कर शिक्षकों से संपर्क किया गया
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अधिकृत प्रत्याशी डॉ महेंद्र नाथ राय प्रदेशीय मंत्री/ प्रवक्ता , संगठन के राज्य परिषद सदस्य शुशील सिंह, जिला कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्र , अंजनी कुमार, जितेंद्र सिंह चौहान, अभिनव अवस्थी, बैसवारा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ नरेंद्र बहादुर सिंह सिंह , संगठन के संरक्षक सदस्य डॉ जितेंद्र नाथ राय, हरे कृष्ण पांडेय एवं रामलाल राजपूत आदि शिक्षक साथियों के साथ शिक्षकों के आवास पर शिक्षकों , प्रबंधकों और प्रधानाचार्यो से मुलाकात करके बूथ स्तर की कार्ययोजना बनाई गई।
इसी कड़ी में उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज बछरावां, के एन पब्लिक स्कूल मुंशीगंज , आधारशिला ला कालेज राज घाट आदि विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्य से संपर्क कर चुनाव में भारी मतों से विजई बनाने हेतु सहयोग की अपील की गई।

No comments