अपने अधिकारों के लिये होना होगा संगठित-दिलावर सिंह
HTN Live
Htn Live Bureau
खुखुन्दू (देवरिया)। 'संगठन में शक्ति निहित है। बिना संगठित हुए कोई कार्य पूर्ण नहीं होता। इसलिए हम सभी को अपने अधिकारों के लिए संगठित होना होगा।' उक्त बातें भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया के पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय प्रभारी सरदार दिलावर सिंह ने अपने संबोधन में कहीं। वे स्वामी विवेकानंद आदर्श पब्लिक स्कूल में संगठन की जिला बैठक में बोल रहे थे।
इस अवसर पर कार्यक्रम को मुक्तिनाथ उपाध्याय, अरुण कुमार पाण्डेय, कमल पटेल, सुभाष यादव, प्रेम कुमार यादव, राजू प्रसाद श्रीवास्तव, श्रीराम शर्मा, राम भरोसा चौरसिया, श्यामानंद पांडेय, अमित कुमार सिंह, ज़ैनुद्दीन आलम, राजेन्द्र प्रसाद गोंड, प्रेम प्रकाश चौरसिया, अमित कुमार बरनवाल, त्रिशूल नाथ तिवारी, इमरान अंसारी* आदि ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में दिलीप कुमार भारती, मनोज सिंह, मुकेश कुमार यादव, मोहित शुक्ला, प्रवीण गुप्ता, शिव कुमार यादव, रामप्रवेश पाण्डेय, अंकित वर्मा, मोहम्मद फ़ैज़, रवि प्रताप चौरसिया, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, सत्येन्द्र दूबे, राजेश कुमार यादव, जितेन्द्र चौहान, सुधीर सिंह, मृत्यंजय शर्मा, श्रीराम चौरसिया, मकसूद आलम, हुस्नआरा खातून, जूली सहित सैकड़ों पत्रकारों ने भाग लिया। सभी पत्रकारों ने स्कूल प्रबन्धक मदन यादव को धन्यवाद देते हुए उनके सहयोग की सराहना किया।


No comments