Breaking News

Lucknow Municipal Corporation : धन्यवाद नगर आयुक्त साहेब आप ने लखनऊ की शान जान रिफा-ए-आम क्लब को अबैध कब्जेदारो से बचने के लिए

HTN Live 


लखनऊ दिनांक 10-9-2020 राज झाउलाल सद्भावना मिशन   के संस्थापक डॉ अनूप श्रीवास्तव    व   मिशन के प्रवक्ता अली मीसम ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए , नए नगर आयुक्त, लखनऊ ,अजय द्विवेदी का ऐतिहासिक इमारत रिफा-ए-आम क्लब पर अवैध कब्ज़े को हटवाने  के लिए  धन्यवाद अदा किया ।
उन्होंने कहा कि मिशन के उददेश्यो में  ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था व उस पर हुए अतिक्रमण को हटाना ,और ऐतिहासिक इमारतों से सम्बंधित  पर्यटन को बढ़ावा देना शामिल है। बयान में उन्होंने कहा कि रिफा-ए-आम क्लब पर अवैध कब्जे व जर्जर अवस्था में पड़ी इसकी  ऐतिहासिक इमारत की मरम्मत करने की मांग केंद्र व राज्य सरकार से काफी समय से चली आ रही है ।जिसके तहत आज नगर निगम ने रिफा-ए-आम क्लब के बाहर का अतिक्रमण हटाया पर क्लब के अंदर फैले हुए अवैध कब्जे,अतिक्रमण जिसकी वजह से अंदर गंदगी एवं आवागमन में परेशानी होती है ,  को नहीं हटाया गया।  उन्होंने नए नगर आयुक्त अजय द्विवेदी जी  जिन्होंने लखनऊ को अवैध कब्जा व अतिक्रमण मुक्त बनाने की जैसे  कसम उठा रखी है से निवेदन किया है कि रिफा-ए-आम क्लब को बचाने के लिए अंदर के अवैध कब्जे एवं अतिक्रमण को हटाने व पुनः ना लगने हेतु उचित प्रबन्ध की  व्यवस्था की जाए।

No comments